Jaipur Police Sports Competition
रिपोर्ट- नतांश (जयपुर)
Jaipur Police Sports Competition: जयपुर रेंज की 21वीं अंतर जिला (रेंज स्तरीय) पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ मंगलवार को जयपुर ग्रामीण स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ. यह प्रतियोगिता 7 से 9 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है.
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) संजय कुमार अग्रवाल मौजूद रहे. इस दौरान जयपुर रेंज के महानिरीक्षक राहुल प्रकाश और पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद सहित कई अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.
समारोह में विभिन्न जिलों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी और खेल भावना की शपथ ली. प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स और ताइक्वांडो सहित कुल 9 खेल शामिल हैं.
इस प्रतियोगिता में जयपुर रेंज के विभिन्न जिलों से 329 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 263 पुरुष और 66 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं. सभी मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे.
मुख्य अतिथि संजय कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक मजबूती के साथ टीमवर्क को भी बढ़ावा देते हैं, जो पुलिस सेवा में बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें- जयपुर में खेती का महामंथन! शिवराज सिंह चौहान बोले- किसान आत्मनिर्भर होगा, तभी देश मजबूत होगा
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया. प्रतियोगिता का समापन 9 अप्रैल को होगा, जिसमें पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…
Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi:
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्ल योग शुभ परिणाम…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…