Western Regional Agriculture Conference Jaipur
रिपोर्ट- नतांश (जयपुर)
Western Regional Agriculture Conference Jaipur: शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेती देश की रीढ़ है और केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने व आत्मनिर्भरता के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है. जयपुर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उन्होंने राजस्थान के कृषि नवाचारों की सराहना करते हुए अन्य राज्यों को भी इसे अपनाने का संदेश दिया.
सम्मेलन में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में तैयार कृषि रोडमैप को सराहा गया. इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा और राजस्थान के बीच समन्वय, चुनौतियों और नवाचारों को साझा करने पर फोकस किया गया.

फार्मर आईडी 100% पंजीकरण सुनिश्चित करें
केंद्रीय मंत्री ने कृषि विविधीकरण, एकीकृत कृषि प्रणाली और पोषण सुरक्षा पर जोर देते हुए राज्यों को “फार्मर आईडी” के तहत 100% पंजीकरण सुनिश्चित करने और फसल बीमा का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए. साथ ही, कृषि योजनाओं में राज्यों को भौगोलिक जरूरतों के अनुसार लचीलापन देने की बात कही.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान कृषि क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है और आगामी “ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026” किसानों के लिए बड़ा अवसर साबित होगा. उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के बजाय वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और आधुनिक तकनीकों के उपयोग का आह्वान किया.
कृषि बजट में 34% की वृद्धि
सरकार ने 2026-27 के लिए कृषि बजट में 34% वृद्धि कर 1.19 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. साथ ही, सिंचाई परियोजनाओं, पशुपालन और प्रोसेसिंग यूनिट्स के जरिए किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- ‘खेड़ा का बनाऊंगा पेड़ा’…’, सुबह दी चेतावनी और दोपहर में धमक पड़ी असम पुलिस, सीएम सरमा और पवन खेड़ा के बीच तेज हुई तकरार!
सम्मेलन में कृषि उत्पादन, जल प्रबंधन, डिजिटल खेती और आय वृद्धि जैसे मुद्दों पर मंथन किया गया, जिससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

