देश

बीजिंग में जयशंकर और हान झेंग की मुलाकात, भारत-चीन संबंधों पर सकरात्मक बातचीत

बीजिंग में आयोजित शंघाई कॉऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग (Han Zheng) से मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान आपके साथ होना मेरे लिए खुशी की बात है और भारत शंघाई कॉऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन में चीन की सफल अध्यक्षता का समर्थन करता है.

विदेश मंत्री ने क्या कहा?

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में काज़ान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात के बाद भारत-चीन (India-China) द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर सुधार हो रहा है. उन्होंने इस दौरान भरोसा दिलाया कि मौजूदा दौरे से होने वाली चर्चाएं इस सकरात्मक दिशा को और मजबूती देगी.

मानसरोवर यात्रा पर जोर

एस जयशंकर ने खासतौर पर कैलाश मानसरोवर यात्रा की फिर से शुरुआत का ज़िक्र किया और कहा कि भारत में इसे व्यापक रूप से सराहा गया है. यह पहल दोनों देशों के आपसी रिश्तों को सामान्य और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है.

जयशंकर ने आगे क्या कहा ?

उन्होंने आगे ये भी कहा कि आज के समय वैश्विक स्थिति काफी जटिल है. ऐसे में भारत और चीन जैसे पड़ोसी और प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को एक-दूसरे के विचार को खुलकर साझा करना बेहद जरूरी है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सकरात्मक बातचीत और सहयोग से न सिर्फ दोनों देशों के रिश्ते बेहतर होंगे बल्कि इससे क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक विकास को भी समर्थन मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago