क्राइम

Indore Love Jihad: लव जिहाद की फैक्ट्री बना इंदौर! नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को बनाते थे शिकार, कांग्रेस पार्षद करता था फंडिंग

Indore Love Jihad: देवी अहिल्या का शहर इंदौर अब लव जिहाद की फैक्ट्री बनता जा रहा है. वहां से आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. इस शहर में ना सिर्फ बड़े पैमाने पर हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, बल्कि इसको पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग भी मिल रही है.

ताजा मामला कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी से जुड़ा है. जिसपर लव जिहाद करने के लिए मुस्लिम युवकों को पैसे देने के आरोप लगे हैं.

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. प्रशासन ने अनवर के खिलाफ NSA लगा रखी है. फिलहाल अनवर कादरी फरार चल रहा है. पुलिस उसे ढूंढने के लिए कई राज्यों में अभियान चला रही है.

क्या है मामला?

दरअसल इंदौर में पिछले कुछ दिनों में लव जिहाद के दर्जनों केस आए हैं. पुलिस की जांच में सामने आया कि ये सभी आरोपी अपना असली नाम छिपाकर हिंदू नाम रख लेते थे. फिर वो उसी नाम का उपयोग करके हिंदू लड़कियों को अपनी जाल में फंसा लेते थे.

पुलिस ने कई युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. जिसमें एक युवक जो खुद का नाम दिनेश बताता था. उसका असली नाम दानिश था. दानिश, दिनेश बनकर एक हिंदू महिला के साथ रह रहा था.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में डबल मर्डर से फैली सनसनी, दो दोस्तों ने एक दूसरे पर चाकू से किया हमला, दोनों की मौके पर मौत

वहीं एक आरोपी जो अपना नाम रमेश जायसवाल बताता था. उसका असली नाम शेख अरबाज है. शेख ने रमेश नाम से कई हिंदू लड़कियों को टारगेट किया. वहीं एक युवक जो अपना नाम राहुल बताता था, उसका असली नाम फहीम अली था.

इन सभी आरोपियों का एक ही मकसद था, हिंदू लड़कियों को फंसाना, उनसे शादी करना और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल देना. किसी को शक ना हो, इसलिए ये फर्जी आधार कार्ड का भी इस्तेमाल करते थे.

पुलिस की जांच में मिले आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ा रही है, आरोपियों के अपराधों की फेहरिस्त बड़ी होती जा रही है. पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. आरोपी हिंदू लड़कियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे. फिर उनकी जिंदगी बर्बाद कर देते थे.

दो अन्य युवक भी गिरफ्तार

एक अन्य लव जिहाद मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जिनका नाम साहिल शेख और अल्ताफ है. पुलिस की जांच में साहिल ने बताया कि उसने अपना नाम अर्जुन रखा था और वहीं अल्ताफ ने अपना नाम बदलकर राज रख लिया था. साहिल एक कार के शोरूम में हेल्पर था, जबकि अल्ताफ रंगाई-पुताई का काम करता था.

कांग्रेस पार्षद देता था लव जिहाद के लिए पैसे

पुलिस की जांच में पता चला कि इन आरोपियों को कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने पैसे दिये हैं. दोनों युवकों ने बताया कि कांग्रेस पार्षद ने एक युवक को 2 लाख और दूसरे युवक को 1 लाख रुपये नकद दिये हैं. ताकि वो अपनी काम को अंजाम दे सके.

इंदौर के वार्ड क्रमांक 58 से कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है. कादरी पर लव जिहाद फैलाने के लिए फंडिंग करने का आरोप है. मामला सामने आने के बाद पार्षद कादरी फरार हो गया है. उसकी तलाशी के लिए पुलिस ने दिल्ली, कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट तक सर्च अभियान चला रखा है.

इधर इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी कांग्रेस पार्षद पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अनवर कादरी की पार्षदी खत्म कर दी जाए, ताकि वो अपने पद का दुरुपयोग ना कर सके.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

4 seconds ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

4 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

5 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

17 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

34 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

39 minutes ago