जलेबी एक ऐसी मिठाई है जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. चाहे त्योहार हो, शादी-ब्याह या सुबह का नाश्ता जलेबी हर मौके को खास बना देती है. इसकी कुरकुरी बाहरी परत और अंदर भरा मीठा रस इसे बाकी मिठाइयों से बिल्कुल अलग बनाता है.
जलेबी को बनाने के लिए मैदे का घोल तैयार किया जाता है जिसे गरम तेल या घी में गोल-घुमावदार आकार में तला जाता है. फिर इसे चाशनी में डुबोकर परोसा जाता है. अंग्रेजी में इसे ‘Sweet Pretzel’, ‘Coiled Funnel Cake’ या ‘Indian Syrup-Coated Dessert’ कहा जाता है.
इसके स्वाद की बात करें तो गर्मा-गरम जलेबी की कुरकुराहट और मीठे रस का मेल ऐसा होता है कि एक बार खाने वाला बार-बार मांगता है. इसे रबड़ी, दूध या दही के साथ खाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
भारत में जलेबी सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि एक परंपरा है. मध्यप्रदेश में पोहा-जलेबी, उत्तर भारत में समोसे के साथ जलेबी और सर्दियों में गरम दूध के साथ इसका स्वाद लोगों को बेहद पसंद आता है. दशहरा के दिन तो इसकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है.
जलेबी का नाम अरबी शब्द ‘जलाबिया’ से आया है लेकिन कुछ जानकार इसे प्राचीन भारतीय नाम ‘कुंडलिका’ या ‘जलवल्लिका’ से जोड़ते हैं. यह मिठाई मूल रूप से मध्य एशिया से भारत आई और यहां के स्वाद के अनुसार बदलती गई.
इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में कफ सिरप बना जहर! 6 बच्चों की अबतक हो चुकी है मौत, बायोप्सी में किडनी फेल का खुलासा, लगा बैन
30 जुलाई को विश्व जलेबी दिवस भी मनाया जाता है. इस दिन लोग अलग-अलग सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा जलेबी की तस्वीरें शेयर करते हैं. भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और कुछ अफ्रीकी देशों में भी जलेबी बेहद लोकप्रिय है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…
Hair Fall Home Remedies: कमर तक लंबे और मजबूत बालों के लिए ट्राई करें आंवला,…
UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…