सांकेतिक तस्वीर
Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास बुधवार को एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (JCO) समेत तीन जवान गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई. एक नियमित ऑपरेशंस टास्क के दौरान एक जेसीओ और 2 ओआर का एक दल गहरी खाई में फिसल गया. यह ट्रैक बर्फ से ढक गया था. सेना की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, तीनों शहीद जवानों के शवों खाई से निकाल लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, नायब सूबेदार परषोत्तम कुमार, हवलदार अमरीक सिंह और सिपाही अमित शर्मा का शव निकाल लिया गया है.
ये भी पढ़ें: Mohan Bhagwat: इस्लाम को भारत में कोई खतरा नहीं, मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं- बोले संघ प्रमुख, साथ ही दी ये नसीहत
इसके पहले, पिछले साल 23 दिसंबर को भारत-चीन सीमा के पास उत्तरी सिक्किम में एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से सेना के 16 जवान शहीद हो गए थे. इस हादसे में चार जवान घायल भी हुए थे. यह हादसा गंगटोक से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किलोमीटर दूर जेमा 3 में सुबह करीब 8 बजे हुआ था.
वहीं, नवंबर महीने में माछिल सेक्टर में भी एक हादसा हुआ था. यहां हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन जवान शहीद हो गए थे. इसके अलावा कई जवान घायल हो गए थे. कुपवाड़ा पुलिस ने इस हादसे के बारे में बताया था कि अल्मोड़ा चौकी के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से 56 आरआर के 3 जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. शहीद हुए तीन जवानों में सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और मनोज लक्ष्मण राव शामिल थे. माछिल के इलाके में इन दिनों बर्फबारी हो रही है और पूरा इलाका बर्फ से ढक गया है. कुछ इलाकों में एक फीट तक बर्फ जम गई है. ऐसे में बर्फ पर गाड़ियों के फिसलने का खतरा बना रहता है.
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…
देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…