देश

UP Electricity Bill: यूपी में 23 फीसदी बिजली के दाम बढ़ने के प्रस्ताव पर घमासान, सपा-रालोद ने कहा- नहीं करने देंगे सरकार को मनमानी

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश में बिजली कंपनियों की ओर से बिजली दरों को बढ़ाने का नया प्रस्ताव लाया गया जिसमें घरेलू बिजली पर 18 से 23 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी. वहीं उद्योगों के लिए 16, वाणिज्यिक उपयोग के लिए 12 और कृषि के लिए 10 से 12 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है. इस प्रस्ताव के बाद विपक्ष का पारा हाई हो गया है. प्रदेश में अब बिजली के दाम बढ़ने के प्रस्ताव पर सियासी गर्मी बढ़ सकती है.

बिजली के दाम बढ़ाने के प्रस्ताव के बाद किसान, मजदूर, आम आदमी सभी गुस्से में हैं. देश में एक तरफ वैसी ही महंगाई की मार ने आम जनता को परेशान कर रखा है, ऐसे में बिजली के दाम बढ़ने का प्रस्ताव मंहगाई पर चल रही सियासी लड़ाई में आग में घी काम डालने का काम कर सकती है. प्रस्ताव आते ही विपक्षी पार्टियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और सपा व रालोद ने किसानों, मजदूरों और गरीबों के मुद्दे उठाये.

‘सड़कों पर उतरकर लड़ेंगे लड़ाई’

सपा और रालोद ने एक सुर में कहा कि हम इसके लिए संग्राम करेंगे. बिजली कंपनियों को मनमानी नहीं करने देंगे. रालोद नेता राजकुमार सांगवान ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ”अधिकारियों को घरेंगें, सड़क पर उतरेंगे, खामोश रहने का वक्त चला गया क्योंकि सरकार किसान, गरीब-मजदूर का उत्पीड़न करने पर उतर आई है”.

ये भी पढ़ें-  Joshimath: जोशीमठ में जर्जर इमारतों को गिराना बड़ी चुनौती! अगले तीन दिनों तक बारिश का आशंका, 100 परिवारों को किया गया शिफ्ट

सपा विधायक और कद्दावर नेता शाहिद मंजूर ने यहां तक कह डाला कि – किस्तों में क्यों गरीब किसान को मार रहे हो, एक ही बार में कर लो जो करना है. हम सड़क पर उतरेंगे और बिजली के दाम नहीं बढ़ने देंगे. बिजली के दामों में बढ़ते प्रस्ताव पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है.  रालोद इस मुद्दे पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है.

सियासी जंग छेड़ सकता है बिजली का मुद्दा

बिजली के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा सियासी जंग छेड़ सकता है क्योंकि बड़े स्तर पर गन्ने व उसके उत्पादों के कारण यह इलाका शुगर बाउल के नाम से जाना जाता है, ऐसे में बिजली के दाम बढ़ने की खबर ने किसान और मजदूर को सबसे ज्यादा परेशानी में डाल दिया है. उनका कहना है कि – हमारी आय ज्यादा नहीं है और ऐसे में बिजली के बढ़े दाम कमर तोड़ देंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

22 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

1 hour ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

9 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

9 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

9 hours ago