जम्मू, 16 मई 2025: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री नलिन प्रभात, IPS ने आज जम्मू जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया. इस अवसर पर उनके साथ DIG JSK रेंज श्री शिव कुमार शर्मा, IPS, SSP जम्मू श्री जोगिंदर सिंह, JKPS, SP मुख्यालय इरशाद राथर, SO रूरल ब्रजेश, SDPO आरएस पुरा डिप्टी एसपी सरदार गुरमीत सिंह, SDPO डोमाना मुदस्सिर, SHO आरएस पुरा, SHO कनाचक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
DGP ने अपने दौरे की शुरुआत RS पुरा सेक्टर से की और BSF तथा JKP के जवानों से ऑक्ट्रॉय (सुचेतगढ़), खरकोला, और बासपुर बंगला एवं अग्राचक की सीमा चौकियों पर बातचीत की. इसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन कनाचक और बॉर्डर पुलिस पोस्ट सांडवां का भी दौरा किया.
ये भी पढ़ें: हरियाणा: ISI के लिए जासूसी कर रहा युवक कैथल से गिरफ्तार, 6 महीने पहले गया था पाकिस्तान
इस दौरान उन्होंने हाल ही में भारत-पाकिस्तान सीमा पर उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों में JKP द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की. उन्होंने अधिकारियों को सीमावर्ती गांवों से लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए धन्यवाद दिया, जिससे कई कीमती जानें बचाई जा सकीं.
DGP ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात BSF के जवानों से भी मुलाकात की और देश की सुरक्षा के लिए उनके बलिदान, साहस और धैर्य को नमन किया. उन्होंने कहा कि हमारी सीमाएं इन बहादुर सैनिकों के कारण सुरक्षित हैं, जिन्होंने दुश्मन को हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…