देश

पहले हुआ हनीट्रैप, फिर उसके बाद… पाकिस्तान के संपर्क में था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jammu Kashmir Kathua Pakistan spy: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षाबलों और जांच एजेंसियों ने कथित जासूसी नेटवर्क से जुड़े एक मामले का खुलासा किया है. इस मामले में एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तान से जुड़े लोगों के संपर्क में था और सैन्य प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था. गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां आरोपी के मोबाइल फोन, डिजिटल गतिविधियों और उसके विदेशी संपर्कों की पड़ताल में जुट गई हैं.

जांच के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर हनीट्रैप के जरिए पाकिस्तान के संपर्क में आया था. इसके बाद उस पर सीमा क्षेत्र और सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी जुटाने और उसे आगे पहुंचाने का आरोप है. एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपी ने यह काम अपने स्तर पर किया या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था.

घर के बाहर लगाया था SIM आधारित कैमरा

जांच में एक और अहम बात सामने आने का दावा किया जा रहा है. आरोप है कि आरोपी ने अपने घर के बाहर SIM आधारित CCTV कैमरा लगाया हुआ था. एजेंसियों को शक है कि इस कैमरे का इस्तेमाल सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जा सकता था. हालांकि, कैमरे के वास्तविक इस्तेमाल और उससे जुटाई गई जानकारी को लेकर जांच अभी जारी है.

डिजिटल नेटवर्क की भी पड़ताल

गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां आरोपी के डिजिटल नेटवर्क को खंगाल रही हैं. मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों, संपर्कों और संभावित विदेशी कनेक्शन की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान से जुड़े कथित संपर्कों के अलावा आरोपी किन लोगों के संपर्क में था.


ये भी पढ़ें: AK-47 के 5 राउंड, पाकिस्तानी करेंसी और झंडे… जम्मू-कश्मीर में आधी रात को ज्वेलरी दुकान में क्या मिला?


जांच एजेंसियों का मुख्य फोकस इस बात पर है कि क्या यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा मॉड्यूल सक्रिय है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क की तस्वीर साफ हो सकेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

11 minutes ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

13 minutes ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

14 minutes ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

33 minutes ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

33 minutes ago

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में संभाली संगठन की कमान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा…

47 minutes ago