देश

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक नजारा: कमजोर हालत में मिला Snow Leopard का बच्चा, वन विभाग से तुरंत मदद की अपील

रिपोर्ट- रवि शर्मा


Snow Leopard Kishtwar News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंथनटॉप इलाके में ट्रैकिंग के दौरान लोगों को हिम तेंदुए (Snow Leopard) का एक शावक मिला. बताया जा रहा है कि शावक काफी कमजोर और बीमार हालत में था. उसे देखकर स्थानीय लोग चिंतित हो गए और तुरंत वन्यजीव विभाग को इसकी जानकारी दी गई.

इलाज और रेस्क्यू की अपील

स्थानीय लोगों ने वन्यजीव संरक्षण विभाग और रेस्क्यू टीमों से जल्द मौके पर पहुंचने की अपील की है. लोगों का कहना है कि शावक की हालत ठीक नहीं दिख रही है और उसे तुरंत इलाज की जरूरत है. इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शावक को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसकी देखभाल की जाए, ताकि उसकी जान बचाई जा सके.

इलाके में बढ़ी चिंता

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है. हिम तेंदुआ बेहद दुर्लभ वन्यजीव माना जाता है और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ही पाया जाता है. ऐसे में एक छोटे शावक का बीमार हालत में मिलना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर मदद नहीं पहुंची तो शावक की जान खतरे में पड़ सकती है.


ये भी पढ़ें: टीसीएस धर्मांतरण और शोषण मामला: फ्लैट में परिवार संग छिपी निदा खान गिरफ्तार, संभाजीनगर में घेराबंदी कर दबोचा


विशेषज्ञों ने जताई उम्मीद

वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समय रहते शावक को सही इलाज और देखभाल मिल जाए तो उसे बचाया जा सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार छोटे शावकों को ठंड, भूख और चोट जैसी समस्याओं का ज्यादा खतरा रहता है. इसलिए जल्द रेस्क्यू और मेडिकल सहायता बहुत जरूरी है. फिलहाल लोग वन विभाग और रेस्क्यू टीम के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में वन्यजीव संरक्षण की जरूरत को सामने ला दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

11 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

1 hour ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

1 hour ago