रवि शर्मा | Rayees Ah Magray
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार (31 जुलाई 2026) की देर शाम आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेटेड किलिंग की कायराना वारदात को अंजाम दिया. जिले के केल्लम (Kellam) इलाके में आतंकियों ने रोजी-रोटी कमाने आए दो गैर-स्थानीय (गैर-कश्मीरी) मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.
अचानक हुई इस गोलीबारी में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया. वहीं, दूसरे गंभीर रूप से घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी (GMC) अनंतनाग रेफर किया गया है.
वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के अतिरिक्त जवानों ने पूरे केल्लम इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है. आतंकियों की धरपकड़ के लिए व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया जा रहा है.
इस कायराना हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने इसे बर्बरतापूर्ण और शांति भंग करने वाली साजिश करार दिया. उन्होंने कहा, “निर्दोष गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमला आतंकियों की बौखलाहट को दर्शाता है. इसका मकसद घाटी में भाईचारे और शांति को नुकसान पहुंचाना है.” उन्होंने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से आतंकियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की.
हाल के वर्षों में आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों, प्रवासी मजदूरों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को निशाना बनाए जाने की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. इन हमलों में दर्जनों निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद के खतरे को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है.
फरवरी 2024 – हब्बा कदल, श्रीनगर: आतंकियों ने पंजाब के दो गैर-स्थानीय मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले में 2 लोगों की मौत हुई.
9 जून 2024 – रियासी बस हमला: शिवखोड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर हमला हुआ. हमले के बाद बस खाई में गिर गई, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई.
20 अक्टूबर 2024 – गगनगीर, सोनमर्ग: आतंकियों ने मजदूरों के शिविर पर हमला किया, जिसमें प्रवासी मजदूरों और एक स्थानीय डॉक्टर समेत 7 लोगों की जान चली गई.
22 अप्रैल 2025 – पहलगाम आतंकी हमला: पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए कायराना हमले में 26 लोगों की मौत हुई, 1 स्थानीय नागरिक भी शामिल था.
यह भी पढ़िए: Jammu Kashmir में आतंकी हमले में जान गंवाने वालों की संख्या 5 हुई, अब तक तीन जवान शहीद
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…