जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बताया कि उमर अब्दुल्ला को गुरुवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को गठबंधन में शामिल सभी सहयोगियों की बैठक होगी. ये जानकारी देते हुए फारुख अब्दुल्ला ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस को चार निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन दिया है.
उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों द्वारा उन्हें अपना नेता चुनने के लिए धन्यवाद दिया. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं एनसी विधायकों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे सरकार बनाने का दावा पेश करने का मौका दिया.
नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने पार्टी मुख्यालय में बैठक की और अपना नेता चुना, जो जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं. बैठक पार्टी अध्यक्ष और उमर के पिता फारूक अब्दुल्ला ने बुलाई थी. उन्होंने कहा कि सात में से चार निर्दलीय विधायकों ने एनसी को समर्थन दिया है, जिससे पार्टी के विधायकों की संख्या 46 हो गई है.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने रिजल्ट वाले दिन कहा था कि, 10 साल बाद जनता ने हमें अपना जनादेश दिया है. हम अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरें. यहां पुलिस राज नहीं बल्कि लोगों का राज होगा. हम जेल में बंद निर्दोष लोगों को बाहर लाने का प्रयास करेंगे और हमारे अगले सीएम उमर अब्दुल्ला ही होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
NEET UG Age Limit: नीट यूजी में बिना किसी उम्र सीमा के 70 साल तक…
Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…
राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…
EPFO Alert: EPFO ने कंपनियों को सितंबर 2026 का ECR और पीएफ बकाया 15 अक्टूबर…
Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…
PM Modi Chennai Visit: चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण से लेकर अमृत भारत स्टेशनों और…