Headless body Found Jamui
Headless body Found Jamui: बिहार के जमुई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां टाउन थाना क्षेत्र में नदी किनारे बालू से ढका हुआ एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ. मामले की सूचना मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर SDOP सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी.
यह मामला प्रतापपुर का इलाके का है. जहां ग्रामीणों ने देखा कि बालू में पड़ी एक सिर कटी लाश को आवारा कुत्ते नोच रहे हैं. आवारा कुत्तों ने शव के एक हाथ को नोचकर बालू से बाहर निकाल दिया था. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस ने शव को बालू से निकाला और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी.
स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार की शाम को चरवाहों ने इस शव को देखा था. रात में ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी. मौके पर पुलिस पहुंचकर रात में ही शव की खोजबीन शुरू कर दी थी, लेकिन शव का कुछ पता नहीं चल पाया था. जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार को भी जांच अभियान शुरू किया और शव को बाहर निकाला.
मिल रही जानकारी के मुताबिक महिला का सिर गायब होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई है. संभावना जताई जा रही है कि महिला की हत्या का साक्ष्य छिपाने के लिए हत्यारोपियों ने सिर को भी कहीं बालू में गाड़ दिया है.
पुलिस शव की पहचान के लिए बालू में सिर की खोजबीन कर रही है, लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक सिर का कुछ पता नहीं चल पाया है.
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ये महिला कौन थी, कहां की रहने वाली थी और इसकी हत्या क्यों की गई. पुलिस घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है.
ये भी पढ़ें- भाईजान के सपोर्ट के बाद मामला यू-टर्न! राजपाल यादव ने खुद आकर बताई सच्चाई, होस्ट को लेकर कही ये बात
इस संबंध में जमुई के SDOP सतीश सुमन ने पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि एक महिला का शव बरामद हुआ है, जिसका सिर गायब है. महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है. महिला की हत्या कैसे की गई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही बताया जा सकता है. फिलहाल जांच जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…