देश

जन्माष्टमी पर अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

देशभर में आज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी की धूम है. मंदिरों से लेकर घरों तक श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ इस पर्व को मना रहे हैं. इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. नेताओं ने अपने संदेशों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों को याद करते हुए लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देश-विदेश में रहने वाले भारतीयों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके संदेश भारतीय संस्कृति और दर्शन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में सत्य, धर्म, न्याय, करुणा और निष्काम कर्म जैसे मूल्यों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर सभी को श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए. साथ ही, उन्होंने एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए लगातार काम करने की बात कही, जहां विकास के साथ समावेशिता भी बनी रहे.

श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को धर्म, नीति और लोककल्याण का प्रतीक बताते हुए कामना की कि योगेश्वर श्रीकृष्ण की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे. अपने संदेश के अंत में उन्होंने ‘जय श्री कृष्ण’ कहा.

राजनाथ सिंह ने गीता के संदेश को किया याद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के उस संदेश को याद किया, जो उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के जरिए दुनिया को दिया. उन्होंने कहा कि गीता हमें अपने कर्म के प्रति ईमानदार रहने, सही फैसला लेने, धैर्य बनाए रखने और समाज के कल्याण के लिए काम करने की प्रेरणा देती है.

राजनाथ सिंह ने प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से देश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे. साथ ही हर परिवार के जीवन में खुशियां, उम्मीद और नई ऊर्जा आए.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं और अपने संदेश का समापन ‘जय श्री कृष्णा’ के साथ किया.

वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोगों से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म का उत्सव मनाने और उनके धर्म, कर्म और भक्ति से जुड़े संदेशों से प्रेरणा लेने की अपील की. उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं.

क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी?

हिंदू धर्म में जन्माष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आधी रात के समय भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में देवकी और वसुदेव के घर जन्म लिया था.

मान्यता है कि श्रीकृष्ण का जन्म अत्याचार और अधर्म के बढ़ते प्रभाव को खत्म करने तथा धर्म की स्थापना के लिए हुआ था. यही वजह है कि जन्माष्टमी सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि लोगों के लिए सत्य, धर्म और कर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा का अवसर भी मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर मेलोनी को दी बधाई, बोले- यह बहुत बड़ी उपलब्धि

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

35 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

44 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

45 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago