Jantar Mantar Protest 2026
Jantar Mantar Protest 2026: दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) अधिकारी और कर्मचारी आज (31 जुलाई 2026) जंतर-मंतर पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेंगे. यह प्रदर्शन 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों के समर्थन और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है. प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तावित है.
दिल्ली पुलिस महासंघ (रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन) की ओर से आयोजित इस धरने का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के प्रति एकजुटता दिखाना है. संगठन का कहना है कि संसद मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले गंभीर चिंता का विषय हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले जवानों पर हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती.
रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार और प्रशासन से मांग की है कि हिंसा में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. उनका कहना है कि यदि पुलिस बल पर हमले करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश नहीं दिया गया तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है.
यह भी पढ़ें: बिहार में कुछ पक रहा है! जेल से निकलते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद क्यों करने लगे तेजू भैया?
महासंघ ने जंतर-मंतर पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण धरना आयोजित करने की अनुमति मांगी है. आयोजकों का दावा है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे. प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और कानून के प्रभावी पालन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा.
इस धरने को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है. प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है ताकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. रिटायर्ड पुलिसकर्मियों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक विवाद में शामिल होना नहीं, बल्कि अपने पूर्व साथियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए आवाज उठाना है.
भारत एक्सप्रेस
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…
आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…
Aaj Ka Rashifal: 23 अक्टूबर 2026 को ध्रुव योग के संयोग में सिंह, कुंभ और…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे…