देश

जदयू के नरेंद्र नारायण यादव बने बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, आलमगंज सीट से आठवीं बार विधायक निर्वाचित

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई.

प्रोटेम स्पीकर नियुक्त होने के बाद नरेंद्र नारायण यादव विधानमंडल के सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. वे मधेपुरा जिले की आलमगंज विधानसभा सीट से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं. वे जदयू के वरिष्ठ नेता हैं.

बिहार चुनाव 2025 में नरेंद्र नारायण यादव आलमनगर सीट से एक बार फिर विजयी हुए हैं. इस चुनाव में उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नबीन कुमार को 55 हजार 465 वोटों से हराया. नरेंद्र नारायण यादव को 1 लाख 38 हजार 401 वोट मिले, जबकि नबीन कुमार ने 82 हजार 936 वोट प्राप्त किए. इस सीट पर जन सुराज के सुबोध कुमार सुमन तीसरे नंबर पर रहे.नरेंद्र नारायण यादव की छवि एक शांत स्वभाव वाले नेता की रही है.

भाजपा-जदयू ने बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की. भाजपा ने 89 सीटें हासिल कीं, जबकि दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है. वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (आर) ने 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बनी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी रही. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है.

बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर अपनी दावेदारी पेश की है. इससे पहले भी भाजपा के नन्द किशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष बने थे.हालांकि, इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया.

ये भी पढ़ें: बातों-बातों में सच बोल गए मल्लिकार्जुन खड़गे! वो नहीं तो कौन है कांग्रेस का हाईकमान?

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago