देश

जीत अडानी और पत्नी दिवा ने अहमदाबाद में डाला वोट, आम नागरिकों की तरह किया मताधिकार का प्रयोग

गुजरात में चल रहे स्थानीय निकाय चुनावों (Gujarat Local Body Polls) के बीच रविवार को लोकतंत्र की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली. दिग्गज कारोबारी घराने से ताल्लुक रखने वाले, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के निदेशक जीत अडानी और उनकी पत्नी दिवा शाह ने अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

युवा उद्योगपति जीत अडानी और उनकी पत्नी दिवा अडानी का पोलिंग बूथ पर पहुंचना और आम नागरिकों की तरह कतार में लगकर वोट डालना युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश दे रहा है. दोनों ने वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए मतदान की पुष्टि की और राज्य के विकास में अपनी भागीदारी दर्ज कराई.

28 अप्रैल को आएंगे चुनाव के नतीजे

आपको बता दें कि गुजरात में यह स्थानीय निकाय चुनाव काफी व्यापक स्तर पर हो रहे हैं. मतदान की प्रक्रिया 15 नगर निगमों (जिसमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट शामिल हैं), 84 से अधिक नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए एक साथ चल रही है. इन सभी चुनावों के परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे.

अमित शाह सपरिवार पहुंचे

अडानी दंपती के अलावा, राज्य के कई अन्य बड़े चेहरों और राजनेताओं ने भी सुबह-सुबह ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के एक पोलिंग बूथ पर अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला. उनके साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे और ICC के चेयरमैन जय शाह, और बहू ऋषिता पटेल मौजूद थीं. वोट डालने के तुरंत बाद अमित शाह ने सपरिवार एक मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की.

सीएम और डिप्टी सीएम ने बढ़ाया उत्साह

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही अहमदाबाद में अपना वोट डाला. सीएम पटेल ने इस मौके पर कहा, “आज गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. यह लोकतंत्र का उत्सव है, और सभी को इसे मनाना चाहिए. यह हर किसी के लिए अपना कर्तव्य निभाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.”

ये भी पढ़ें: हरभजन सिंह के घर पर CRPF तैनात, पंजाब सरकार ने हटाई सुरक्षा, AAP कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सूरत में अपना वोट डाला. उन्होंने राज्य के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के भरोसे का जिक्र करते हुए कहा, “गुजरात के नागरिक मिलकर एक नया इतिहास लिखने को तैयार हैं. आज मैंने भी विकास की गति को और तेज करने के लिए वोट किया है… भाजपा और गुजरात के नागरिक ‘टीम गुजरात’ के रूप में एक साथ काम कर रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

10 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

15 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

41 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

56 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago