PM Modi Jhalmuri: कई बार आम इंसान की किस्मत ऐसी पलटी मारती है कि वो समझ नहीं पाता कि खुश हो या डरे. पश्चिम बंगाल के झारग्राम में रहने वाले विक्रम साहू के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. जो शोहरत उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया का हीरो बना गई, वही अब उनके और उनके परिवार की नींद उड़ाए हुए है. वजह सिर्फ इतनी है कि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथ की बनी स्वादिष्ट ‘झालमुड़ी’ खिला दी थी. अब हालत यह है कि विक्रम को सरहद पार से यानी पाकिस्तान और बांग्लादेश से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.
यह पूरी कहानी शुरू हुई 19 अप्रैल को, जब लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में पीएम मोदी झारग्राम में एक रैली करने पहुंचे थे. रैली खत्म होने के बाद जब उनका काफिला सड़क से गुजर रहा था, तो अचानक पीएम की नजर किनारे ठेला लगाने वाले विक्रम साहू पर पड़ी. पीएम मोदी ने वहां गाड़ी रुकवाई और बड़े चाव से विक्रम के हाथ की झालमुड़ी का लुत्फ उठाया. दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई.
इस पल का वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, विक्रम की तो मानो दुनिया ही बदल गई. हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी और उनकी दुकान पर ग्राहकों की लाइन लग गई. लेकिन इस बड़ी खुशखबरी के पीछे एक बहुत बड़ा खतरा भी छिपा था.
विक्रम का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उनके पास अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार कॉल्स और व्हाट्सएप वीडियो कॉल्स आ रहे हैं. धमकी देने वालों का अंदाज बेहद खौफनाक है. विक्रम बताते हैं, “पाकिस्तान से फोन आता है और वो सीधे कहते हैं कि तुम्हें बम से उड़ा देंगे. मैं कुछ समझ पाऊं, उससे पहले ही लाइन कट जाती है. फिर थोड़ी देर में बांग्लादेश के किसी नंबर से फोन आता है और वो हंसते हुए पूछते हैं कि क्या तुम अभी तक जिंदा हो?” विक्रम के मुताबिक, इन फोन कॉल्स पर उनके साथ बेहद गंदी भाषा और गालियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे उनका पूरा परिवार दहशत में है.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी-मेलोनी मुलाकात पर कांग्रेस का हमला, ‘हनीमून’ वाले बयान पर मचा बवाल
इस अंतरराष्ट्रीय धमकी के बाद से विक्रम की दुकानदारी तो दूर, घर से निकलना भी दूभर हो गया है. पूरा परिवार किसी अनहोनी के डर से कांप रहा है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विक्रम ने तुरंत स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस प्रशासन ने मामले को हाथ में लेते हुए इन विदेशी नंबरों की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, इस घटना ने स्थानीय इलाके में भी सनसनी फैला दी है और लोग हैरान हैं कि एक छोटे से झालमुड़ी वाले से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…