Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी-मेलोनी मुलाकात पर कांग्रेस का हमला, ‘हनीमून’ वाले बयान पर मचा बवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात और हालिया विदेश दौरे पर कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. दीपक बैज ने इसे ‘हनीमून’ कहा, जबकि राहुल गांधी ने रील संस्कृति पर हमला बोला और भूपेश बघेल ने विदेश नीति और कूटनीति पर सवाल उठाए.

PM Modi Meloni meeting

रिपोर्ट- प्रियंका कौशल


शुक्रवार (22 मई) को छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के हालिया विदेश दौरे पर कड़ी टिप्पणी की. उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) और पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर विवादित शब्द का इस्तेमाल करते हुए इसे “हनीमून” जैसा बताया. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमा गया.

इसी मुद्दे पर कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी विदेश यात्राओं और मुलाकातों को लेकर आपत्तिजनक या तीखी प्रतिक्रियाएं दीं. इनमें राहुल गांधी और भूपेश बघेल जैसे वरिष्ठ नेताओं के बयान भी चर्चा में रहे. कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री के विदेश दौरों और अंतरराष्ट्रीय मुलाकातों को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं, जिससे राजनीतिक विवाद और बहस और तेज हो गई है.

हनीमून मना रहे हैं पीएम- दीपक बैज

प्रधानमंत्री मोदी-इटली पीएम मेलोनी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ऐसा लग रहा है जैसे मोदी-मेलोनी हनीमून मनाने गए हैं. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि वेडिंग शूट की तरह मोदी और मेलोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

पीएम रील बनाने में व्यस्त- राहुल गांधी

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक बेहद तीखा पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी के वायरल वीडियो पर सीधा हमला बोला. राहुल गांधी का साफ तौर पर आरोप है कि जब देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मंदी से जूझ रही है, तब प्रधानमंत्री विदेश में जाकर रील बनाने में व्यस्त हैं. उन्होंने लिखा,

‘आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं. PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं. यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है.’

भूपेश बघेल ने जताई चिंता

कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी प्रधानमंत्री का विदेश जाना सामान्य बात है, लेकिन जनता को यह भी पता होना चाहिए कि इन दौरों से देश को क्या फायदा हुआ. उन्होंने हाल कीइजरायल यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि उसके तुरंत बाद इजरायल ने ईरान पर हमला किया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति पहले ज्यादा संतुलित मानी जाती थी, लेकिन अब कुछ पुराने मित्र देशों से दूरी बढ़ती दिख रही है. उन्होंने रूस के साथ रिश्तों को लेकर भी चिंता जताई.

इसी के साथ भूपेश बघेल ने हाल ही दौर को लेकर भी X पर ट्विट कर लिखा, “हे प्रभु! हे हरिराम…कृष्ण जगन्नाथम.. प्रेमानंद ये क्या हुआ???”


ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 दिन की अंतरिम जमानत मंजूर


बाते दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई की सुबह नई दिल्ली से एक बेहद महत्वपूर्ण विदेश दौरे पर निकले थे. इस यात्रा के दौरान उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा किया. करीब 140 घंटे के इस मैराथन दौरे में पीएम मोदी ने 6 दिनों के भीतर 5 देशों के साथ कई बड़े और ऐतिहासिक समझौते किए. 21 मई की सुबह वे वापस दिल्ली लौटे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital