झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य सरकार की नीतियों और कानून-व्यवस्था के खिलाफ 27 अक्टूबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ आह्वान के साथ एक विशाल पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. इस बड़े कार्यक्रम से पूर्व शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रांची के संगठनात्मक दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे. पदयात्रा और सियासी बयानबाजी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद से खास बातचीत में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर कड़ा प्रहार किया.
‘जिसने आपातकाल लगाया, उनके साथ सरकार में बैठी है जेएमएम’
जेएमएम द्वारा भाजपा की पदयात्रा पर सवाल उठाए जाने पर संदीप वर्मा ने दो टूक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जिन्होंने शिबू सोरेन को जेल भेजने का काम किया और देश में आपातकाल थोपा, जेएमएम आज उसी कांग्रेस के साथ सरकार चला रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में छात्रों के आंदोलन की आड़ में सत्ता परिवर्तन (रिजाइम चेंज) की साजिश और बांग्लादेश जैसी स्थितियों से प्रेरित होने की कोशिश की गई, जिसे जनता भली-भांति समझ चुकी है.
झामुमो द्वारा हेमंत सोरेन की तुलना ‘एवरेस्ट’ से किए जाने और नितिन नवीन पर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए संदीप वर्मा ने कहा कि दो-तीन सीटें जीतने वाली पार्टी को इतना अहंकार शोभा नहीं देता. उन्होंने कहा कि पूरे देश में चुनाव लड़कर देख लें, तो असलियत सामने आ जाएगी. उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध, दशहरा मेलों में वाहन चोरी, बेलगाम अपराधियों और हर सीट को बेचने के आरोपों को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि जनता ने जिस उद्देश्य से जनादेश दिया था, यह सरकार उस पर पूरी तरह विफल साबित हुई है.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…