देश

Jharkhand Election 2024: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित खास और आम लोगों ने डाले वोट

Jharkhand Election 2024: झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और गिरिडीह जिले की राजधनवार सीट से प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को तिसरी ब्लॉक के कोदईबांक स्थित अपने गांव के बूथ पर मतदान किया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार मतदान कर रही जनता में वर्तमान सरकार के खिलाफ गुस्सा और आने वाली सरकार को लेकर उत्साह दिख रहा है.

उन्होंने दावा किया कि मतदाता पारदर्शी तरीके से नौकरी, सुदृढ़ कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार उन्मूलन और घुसपैठ की रोकथाम जैसे मुद्दे पर वोट कर रहे हैं और उनका उत्साह दर्शाता रहा है कि झारखंड में सुशासन का कमल खिलने वाला है. मरांडी ने विश्वास जताया कि इस बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी 51 से अधिक सीटें हासिल कर सरकार बनाएंगे.

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और बोकारो जिले की चंदनकियारी सीट के भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी ने अपने गांव में स्थित बूथ पर सुबह साढ़े आठ बजे मतदान करने के बाद कहा, ‘सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें. झारखंड के मतदाताओं से अपील करता हूं कि आज एक ऐसी सरकार बनाने के लिए रिकॉर्ड मतदान करें, जिसे झारखंड की ‘रोटी, बेटी और माटी’ की चिंता हो. आज घुसपैठियों की विदाई और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक वोट करें.’

ये भी पढ़ें- Assembly Elections 2024: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने मतदाताओं से की वोट अपील

गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने बूथ पर वोट डालने के बाद कहा कि लोग चाहे जिस भी पार्टी या उम्मीदवार को वोट करना चाहते हैं, उसके लिए मतदान करने जरूर पहुंचे. यह लोकतंत्र का पर्व है, जिसमें सबकी भागीदारी होनी चाहिए.

बगोदर विधानसभा सीट के सीपीआई एमएल के प्रत्याशी विनोद सिंह ने अपने गांव खंभरा स्थित मतदान केंद्र पर मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता राज्य में एक धर्मनिरपेक्ष और समाजोन्मुखी सरकार के गठन के लिए वोट कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago