उत्तर प्रदेश

UP Bypolls: वोटिंग के बीच सपा-भाजपा आमने-सामने; अखिलेश बोले- ID चेक न करें तो BJP ने की ये मांग

Uttar Pradesh Bypoll: बुधवार (20 नवंबर) को उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हो रहे हैं. हालांकि लोगों की ID चेक करने और बुर्के को लेकर यहां की सियायत फिलहाल गर्माई हुई हैं. इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) आमने-सामने है. सपा जहां वोटिंग के दौरान लोगों की ID न चेक करने की मांग चुनाव आयोग (Election Commission) के सामने उठाई है. इस पूरे मामले को लेकर भाजपा ने सपा पर हमला बोला है.

अखिलेश ने क्या कहा

बुधवार को सोशल साइट X पर किए गए एक पोस्ट में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, ‘अगर चुनाव आयोग का कोई जीता-जागता अस्तित्व है तो वो जीवंत होकर, प्रशासन के द्वारा वोटिंग को हतोत्साहित करने के लिए तुरंत सुनिश्चित करे.’

सपा की चुनाव आयोग से मांग

  • लोगों की आईडी पुलिस चेक न करे.
  • ⁠रास्ते बंद न किए जाएं.
  • वोटर्स के आईडी जब्त न किए जाएं.
  • ⁠असली आईडी को नकली आईडी बताकर जेल में डालने की धमकी न दी जाए.
  • मतदान की गति न घटाई जाए.
  • ⁠समय बर्बाद न किया जाए, जरूरत पड़ने पर वोटिंग का टाइम बढ़ाया जाए.
  • प्रशासन सत्ता का प्रतिनिधि न बने.⁠
  • चुनावी गड़बड़ी की सभी वीडियो रिकार्डिंग का रियल टाइम संज्ञान लेकर तत्काल बेईमान अधिकारी हटाए जाएं.

मतदाताओं से अपील

इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में उन्होंने मतदाताओं से अपील की, ‘उत्तर प्रदेश में जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से वोट डालने जाएं. इस चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ फैल गई है. चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है और अब उसकी तरफ से ये आश्वासन मिल रहा है कि जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं और अपना वोट जरूर डालें. अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी.

उन्होंने कहा, ‘अगर फिर से कोई रोके तो आप वहां उपस्थित चुनाव आयोग के अधिकारियों या राजनीतिक दलों के लोगों को सूचित करें या चुनाव आयोग से सीधी शिकायत करें। चुनाव आयोग से मिले इस आश्वासन के लिए धन्यवाद. प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे. उनके वीडियो साक्ष्य उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई का आधार बनेंगे. बेखौफ जाएं और अपना वोट जरूर डालकर आएं!’

बीजेपी की ये है शिकायत

वहीं उत्तर प्रदेश भाजपा (UP BJP) ने अपने X एकाउंट पर एक पोस्ट में चुनाव आयोग से शिकायत की है. पोस्ट में कहा गया, ‘29-कुंदरकी विधानसभा जिला मुरादाबाद. विधानसभा क्षेत्र स्थित मस्जिद तथा मदरसों में बाहर के विधानसभा क्षेत्रों से आए हुए व्यक्तियों को ठहराया गया एवं इन लोगों के फर्जी पहचान पत्र बनवाकर मतदान कराया जा रहा है. निर्वाचन आयोग इसका अति शीघ्र संज्ञान लेकर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर फर्जी मतदान को रोके.’

सपा और ​अखिलेश पर उठाए सवाल

इसके अलावा बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला (Manish Shukla) ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश उपचुनाव में हार का डर सता रहा है. मनीष शुक्ला ने कहा कि जहां उपचुनाव हो रहे हैं उन क्षेत्रों में सपा ने अराजक तत्वों को भेजा है, क्यों उसने मतदाताओं का विश्वास खो दिया है. मीडिया में आई खबरों से पता चला है कि बुर्का पहनकर मतदान करने गईं कुछ महिलाओं की पहचान उनके आईडी से मेल नहीं खा रही है. बीजेपी चुनाव आयोग और प्रशासन से ये मांग करती है कि आईडी कार्ड के मिलान के बिना उन्हें मतदान की अनुमति न दी जाए.

प्रयागराज के फूलपुर से भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे दीपक पटेल (Deepak Patel) ने भी बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंच रही महिलाओं पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि ये फर्जी मतदान का ​तरीका है. उन्होंने मांग की कि जिस तरह से पहचान के लिए हिंदू महिलाओं का चेहरा देखा जा रहा है, वैसे ही मुस्लिम महिलाओं का चेहरा देखा जाए.

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवां, सीसामऊ, खैर, फूलपुर और कुंदरकी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. इनके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पैकेज्ड फूड न्यूट्रिशन लेबलिंग: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, FSSAI को फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर सामने की तरफ चेतावनी वाले न्यूट्रिशन लेबल लगाने…

4 minutes ago

‘जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसे…!’ स्वरा भास्कर पर शहजाद का तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार; देखें VIDEO

Shahzad Poonawalla vs Swara Bhasker: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में शहजाद पूनावाला और स्वरा…

6 minutes ago

पश्चिम बंगाल SIR मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, उपचुनाव से पहले राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में जल्द सुनवाई…

11 minutes ago

Bihar Flood Alert: नेपाल की बारिश से मुजफ्फरपुर में बाढ़ का संकट, बागमती खतरे के निशान से 1.80 मीटर ऊपर

Bihar Flood Muzaffarpur Bagmati River: नेपाल में लगातार बारिश के बाद मुजफ्फरपुर में बागमती नदी…

13 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण और विनोद तोमर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर…

16 minutes ago

भगत सिंह जयंती पर CM योगी का नया फॉर्मूला! ज्ञान, कौशल और कर्म से चमकेगी यूपी के युवाओं की किस्मत

CM Yogi Adityanath: भगत सिंह जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से नशा और…

20 minutes ago