देश

रेप और हत्या के बाद Live-In Partner के शव के 50 टुकड़े कर जंगल में फेंका, कसाई का काम करता था आरोपी

झारखंड के खूंटी जिले के एक जंगल में कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

आरोपी की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामला हत्या के करीब एक पखवाड़े बाद तब सामने आया, जब 24 नवंबर को जिले के जरियागढ़ थानाक्षेत्र में आने वाले जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ते के पास मानव शरीर के अंग मिले.

आरोपी ने कर ली थी शादी

भेंगरा पिछले कुछ सालों से तमिलनाडु में महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. महिला भी खूंटी जिले की रहने वाली थी. कुछ समय पहले वह झारखंड लौटा और लिव-इन पार्टनर को कुछ बताए बिना दूसरी महिला से शादी कर ली और पत्नी को अपने साथ लिए बिना ही तमिलनाडु वापस आ गया.

मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, खूंटी के पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार ने बताया, ‘यह क्रूर घटना 8 नवंबर को उस समय हुई जब दोनों खूंटी पहुंचे. आरोपी ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी और वह अपनी लिव-इन पार्टनर को अपने घर नहीं ले जाना चाहता था. इसके बजाय वह उसे जरियागढ़ थाने के जोरदाग गांव में अपने घर के पास एक जंगल में ले गया और हत्या के बाद शव को कई टुकड़ों में काट दिया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.’

कसाई का करता था काम

मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि वह व्यक्ति तमिलनाडु में एक कसाई की दुकान में काम करता था और चिकन काटने में माहिर था. सिंह ने बताया, ‘उसने महिला के शरीर के अंगों को 40 से 50 टुकड़ों में काटने की बात स्वीकार की और फिर उन्हें जंगल में जंगली जानवरों के खाने के लिए छोड़ दिया। पुलिस ने 24 नवंबर को उस समय कई अंग बरामद किए, जब इलाके में एक कुत्ते के पास कटा हुआ हाथ देखा गया.’

सिंह ने बताया, ‘योजना के तहत आरोपी लिव-इन पार्टनर को जंगल ले गया और उसे इंतजार करने के लिए कहा. फिर वह धारदार हथियार लेकर लौटा और उसके साथ बलात्कार करने के बाद दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया. इसके बाद उसने शव को 40 से 50 टुकड़ों में काटा और अपनी पत्नी के पास घर चला गया.’

शव के टुकड़े बरामद होने के बाद मृतक महिला का सामान से भरा एक बैग मिला, जिसमें उसका आधार कार्ड भी था. महिला की मां ने पहचान की कि ये सामान उसकी बेटी का है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

10 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

33 minutes ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

43 minutes ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

1 hour ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

1 hour ago