देश

Delhi: प्रशांत विहार इलाके में फिर हुआ धमाका, पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जांच शुरू

उत्तरी दिल्ली में रोहिणी (Rohini) के प्रशांत विहार (Prashant Vihar) इलाके में गुरुवार सुबह एक धमाके की आवाज सुनाई दी. एक महीने पहले भी इसी इलाके में एक विस्फोट हुआ था, जिससे दहशत फैल गई थी. गुरुवार को हुआ धमाका प्रशांत विहार में पीवीआर मल्टीप्लेक्स (PVR Multiplex) के पास हुआ.

समाचार एजेंसी ANI ने Delhi Fire Service के हवाले से बताया कि गुरुवार सुबह 11:48 बजे प्रशांत विहार से विस्फोट की सूचना मिली. दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. बाद में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और बम निरोधक दस्ते की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

Delhi में High Alert

बीते 20 अक्टूबर को भी प्रशांत विहार में CRPF स्कूल की दीवार के पास जोरदार धमाका हुआ था, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई थी और विस्फोट के सुराग खोजने के लिए शीर्ष जांच एजेंसियों को मौके पर जाना पड़ा था. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. गुरुवार को हुए विस्फोट के मद्देनजर पुलिस ने शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया था.

गुरुवार को हुए धमाके के बाद जांचकर्ताओं ने घटनास्थल पर एक सफेद पाउडर (White Powder) जैसा पदार्थ देखा. सीआरपीएफ स्कूल विस्फोट स्थल पर भी ऐसा ही पाउडर जैसा पदार्थ पाया गया था. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और बताया कि पास में खड़े तिपहिया वाहन के चालक को मामूली चोटें आई हैं.

पुलिस समेत अन्य टीमें जांच में जुटीं

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमें प्रशांत विहार इलाके में विस्फोट के बारे में सुबह 11:48 बजे सूचना मिली. हमने चार दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा. हमारी टीमें बाकी जानकारी जुटा रही हैं.’

बम डिटेक्शन टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि हालांकि यह धमाका स्कूल में हुए धमाके जैसा ही है, लेकिन अभी इसका संबंध जोड़ना जल्दबाजी होगी. सूत्र ने कहा, ‘यह बहुत कम तीव्रता वाला धमाका था, जो मिठाई की एक दुकान (बंसी वाला) के सामने हुआ. हम अभी दोनों घटनाओं को जोड़ नहीं सकते.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

7 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

7 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

9 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

9 hours ago