जहां आम इंसान हर मुसीबत से बचने और न्याय पाने के लिए सबसे पहले पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाता है, उसी थाने के भीतर अगर सुरक्षा की रखवाली करने वाला ही दरिंदा बन जाए, तो कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है. झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अपनी पारिवारिक परेशानियों की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला के साथ अंदर ही तैनात एक पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना के सामने आते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, गम्हरिया थाना इलाके में रहने वाली एक महिला अपने पति द्वारा की गई मारपीट और घरेलू विवाद से तंग आकर थाने में गुहार लगाने पहुंची थी. वह पूरी उम्मीद के साथ पुलिस के पास आई थी कि उसे न्याय और सुरक्षा मिलेगी. लेकिन मामला उस समय गंभीर हो गया जब रात ज्यादा होने की वजह से पुलिसकर्मियों ने उसे थाना परिसर के ही एक कमरे में रुकने के लिए कह दिया.
पीड़िता का आरोप है कि जब वह उस कमरे में अकेली थी, तब रात के वक्त ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी वहां आ धमका. महिला का कहना है कि उस सिपाही ने उसे बुरी तरह डराया-धमकाया और जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़िता के मुताबिक उसने आरोपी की इस घिनौनी हरकत का कड़ा विरोध किया था, लेकिन वहशी पुलिसकर्मी ने उसकी एक नहीं सुनी. सुबह होते ही डरी-सहमी महिला ने थाने के बाकी स्टाफ को आपबीती सुनाई, जिसके बाद यह सनसनीखेज मामला तुरंत उच्च अधिकारियों तक जा पहुंचा.
घटना की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई. सरायकेला के एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज फौरन भारी पुलिस बल के साथ गम्हरिया थाने पहुंचे. उन्होंने उस कमरे का बारीकी से मुआयना किया जहां घटना को अंजाम देने का आरोप है और तुरंत उस जगह को सील करवा दिया. फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है.
तोरण कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी, लेकिन इस घटना ने खाकी की छवि पर एक बड़ा और गहरा दाग लगा दिया है.
यह भी पढ़ें: निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी
-भारत एक्सप्रेस
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…
UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…