झारखंड में घोटालों पर सियासत तेज
Jharkhand Scam: झारखंड की राजनीति में इन दिनों घोटालों और उनकी जांच को लेकर एक बार फिर से भूचाल आ गया है. राज्य में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हुए, चाहे वह जमीन घोटाला हो, शराब घोटाला या फिर नियुक्ति घोटाला. इन तमाम मामलों ने शुरुआत में खूब सुर्खियां बटोरीं और सीबीआई जांच की मांग भी जोर-शोर से उठी. हालांकि, सरकार ने इन सभी मामलों की जांच का जिम्मा अपनी ही एजेंसियों जैसे एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और सीआईडी को सौंप दिया. अब जैसे-जैसे इन मामलों में आरोपी आईएएस अधिकारी और दूसरे कर्मचारी जमानत पाकर जेल से बाहर आ रहे हैं, वैसे-वैसे विपक्ष को सरकार को घेरने का एक और बड़ा मौका मिल गया है.
शुरुआत से ही विपक्ष इन स्थानीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को महज एक दिखावा या ‘आई वॉश’ करार देता रहा है. अब जब आरोपी अधिकारी कानूनी कमियों या ढीली पैरवी के चलते जेल से बाहर आ रहे हैं, तो बीजेपी हमलावर हो गई है. पार्टी का सीधा सवाल है कि क्या यही वजह थी कि सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों यानी सीबीआई (CBI) को जांच देने से लगातार इनकार किया था?
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी लगातार इन मामलों में जांच एजेंसियों के ढीले रवैये पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं. हाल ही में शराब घोटाले के मामले में सामने आए ढीले रुख को लेकर भी उन्होंने सोशल मीडिया और पत्रों के जरिए सरकार पर तीखे हमले किए हैं. उनका साफ कहना है कि जांच के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी की जा रही है ताकि अपनों को बचाया जा सके.
ये भी पढ़ें- जंगलों से घिरे बलरामपुर में आई एआई क्रांति..! छत्तीसगढ़ के पहले AI डेटा सेंटर के क्या हैं मायने?
दूसरी तरफ, कांग्रेस जैसे सत्ताधारी दल विपक्ष के इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे महज राजनीतिक बयानबाजी बता रहे हैं. सत्ता पक्ष का कहना है कि बाबूलाल मरांडी सिर्फ पत्र लिखकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेते हैं, जबकि असल मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसे आरोप लगाए जाते हैं. कांग्रेस इस पर पलटवार करते हुए देश के दूसरे बड़े मुद्दों जैसे चंदा चोरी और लोकतंत्र की हत्या का जिक्र करने लगती है.
लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस राजनीतिक खींचतान के बीच राज्य की साख दांव पर लगी है. जमीन, शराब और नियुक्ति जैसे बड़े घोटालों में अगर जनता को इंसाफ नहीं मिला, तो प्रशासनिक व्यवस्था से भरोसा उठना तय है. जनता यह देखना चाहती है कि सियासत से ऊपर उठकर इन गंभीर मामलों में पारदर्शी कार्रवाई कब होगी, जिससे सरकार की नीयत पर उठ रहे सवालों के जवाब मिल सकें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…
Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…
सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…
IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…
Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…
Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अल्टीमेट रूलर बने…