मुंबई: जियो ब्लैक रॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में ‘पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस’ नाम से एक आधुनिक डिजिटल निवेश परामर्श सेवा लॉन्च की है. इसका उद्देश्य भारतीयों को केवल बचतकर्ता नहीं, बल्कि समझदार और जागरूक निवेशक बनाना है. यह कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और वैश्विक वित्तीय संस्था ब्लैक रॉक के बीच 50:50 की साझेदारी का परिणाम है. नई सेवा फिलहाल जियो फाइनेंस ऐप पर उपलब्ध है और जल्द ही MyJio ऐप पर भी लॉन्च की जाएगी.
इस डिजिटल एडवाइजरी सेवा के तहत निवेशक केवल ₹10,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. हर निवेशक को उसके वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम लेने की क्षमता (Risk Appetite) के आधार पर व्यक्तिगत निवेश योजना प्रदान की जाएगी, जिसकी निगरानी आधुनिक तकनीक के जरिए की जाएगी.
यह सिस्टम बाजार की परिस्थितियों के अनुसार समय-समय पर पोर्टफोलियो में री-बैलेंसिंग (Rebalancing) के सुझाव भी देगा, ताकि निवेशक को बेहतर रिटर्न और कम जोखिम के साथ निवेश का लाभ मिल सके. कंपनी के अनुसार, पहले तीन महीने यह सेवा पूरी तरह मुफ्त रहेगी, ताकि उपभोक्ता बिना किसी दबाव के इस नई सुविधा का अनुभव कर सकें.
जियो ब्लैक रॉक ने इस सेवा की कीमत आम निवेशकों को ध्यान में रखते हुए बेहद किफायती रखी है. सालाना फीस: सिर्फ ₹350, ₹1 लाख से अधिक निवेश (AUA) पर: 0.35% वार्षिक शुल्क. कंपनी का कहना है कि अब तक व्यक्तिगत निवेश सलाह केवल अधिक संपन्न लोगों तक सीमित थी, क्योंकि यह सेवाएं महंगी और रिलेशनशिप मैनेजर आधारित होती थीं. अब यह सुविधा हर आम भारतीय के लिए सुलभ बनाई जा रही है.
इस अवसर पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा एम. अंबानी ने कहा,
“विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर नागरिक की वित्तीय मजबूती जरूरी है. हमारा उद्देश्य भारत को केवल बचत करने वालों की देश से बदलकर आत्मविश्वासी निवेशकों की राष्ट्र में परिवर्तित करना है.”
उन्होंने कहा कि जियो की डिजिटल पहुंच और ब्लैक रॉक के वैश्विक निवेश अनुभव का संगम लाखों भारतीयों तक अंतरराष्ट्रीय स्तर की निवेश सलाह पहुंचाएगा.
ब्लैक रॉक के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) रॉब गोल्डस्टीन ने कहा,
“यह प्लेटफॉर्म भारत में निवेश परामर्श के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करेगा. Aladdin प्लेटफॉर्म के संस्थागत स्तर के जोखिम विश्लेषण और जियो की डिजिटल शक्ति के जरिए लाखों उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत निवेश सलाह प्रदान की जाएगी.”
जियो ब्लैक रॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के सीईओ मार्क पेलग्रिम ने कहा,
“भारत ने वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है. अब अगला कदम वेल्थ इन्क्लूजन (Wealth Inclusion) का है, ताकि हर व्यक्ति को बेहतर वित्तीय भविष्य के अवसर मिल सकें.”
विशेषज्ञों के अनुसार, जियो ब्लैक रॉक की यह नई सेवा भारत में डिजिटल निवेश के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकती है, जो छोटे निवेशकों को भी संगठित, सुरक्षित और प्रभावी निवेश का अवसर प्रदान करेगी۔
ये भी पढ़ें: अमेरिकी दबाव में मोदी सरकार? ट्रेड डील पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बीजेपी ने आरोपों को बताया भ्रामक
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…