देश

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पत्रकार महेश लांगा गिरफ्तार, 28 फरवरी तक ED की कस्टडी में

Mahesh Langa Arrest: प्रवर्तन निदेशालय (ED) अहमदाबाद जोनल कार्यालय ने मंगलवार (25 फरवरी) को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात के पत्रकार महेश प्रभुदान लांगा को मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम, 2002 के तहत गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी महेश प्रभुदान लांगा और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में की गई है. महेश प्रभुदान लांगा को विशेष न्यायाधीश (पीएमएलए), मिर्जापुर कोर्ट, अहमदाबाद के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया.

ED ने इस मामले की जांच शुरू की थी, जो डीसीबी पुलिस स्टेशन, अहमदाबाद, गुजरात द्वारा महेश प्रभुदान लांगा और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की एफआईआर दर्ज होने के आधार पर की गई थी. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सैटेलाइट पुलिस स्टेशन, अहमदाबाद द्वारा महेश प्रभुदान लांगा के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें धोखाधड़ी, आपराधिक दुरुपयोग, आपराधिक विश्वासघात, और लाखों रुपये का गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय की जांच में यह पता चला कि महेश प्रभुदान लांगा बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और वित्तीय लेन-देन में लिप्त था. महेश प्रभुदान लांगा की वित्तीय गतिविधियों में कई व्यक्तियों से जबरन वसूली, निरंतर धोखाधड़ी, और मीडिया प्रभाव का उपयोग शामिल था. इसके अतिरिक्त, महेश प्रभुदान लांगा ‘जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले’ में भी शामिल था, जिसकी जांच भी निदेशालय द्वारा की जा रही है.

महेश प्रभुदान लांगा ने धोखाधड़ी और जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट घोटाले में शामिल वित्तीय लेन-देन की वास्तविक प्रकृति को छिपाने और उसे अस्पष्ट करने की कोशिश की थी. इस बात का संकेत म‍िला है क‍ि वह अपने वित्तीय लेन-देन के स्रोत और उद्देश्य को छिपाने का प्रयास कर रहे थे. इस मामले में ईडी की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

16 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

42 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

51 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago