Weather News: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है. आसमान पर बादल छाए हुए हैं और अधिकतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज हल्की बारिश के बाद 27 और 28 फरवरी को तेज तूफान के साथ तेज बारिश का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है, जिसके चलते अधिकतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में यह दर्शाया गया है कि लगातार बढ़ते अधिकतम तापमान में इस दौरान गिरावट दर्ज की जाएगी और दिन में हो रही इस गर्मी से भी लोग राहत महसूस करेंगे.
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 26 फरवरी के दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है और इस दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश भी होगी.
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की है कि 27 फरवरी को तेज हवाओं के साथ तेज बारिश का सामना भी एनसीआर के लोगों को करना पड़ सकता है और इस दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 28 फरवरी को भी मौसम ऐसे ही बना रहेगा और इस दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक इसके बाद लगातार तीन दिनों तक न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी. 1 मार्च की बात करें तो उस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है. जबकि 2 मार्च को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा.
इसके अलावा 3 मार्च को अधिकतम तापमान बढ़ेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों से यह साफ है कि एक बार फिर मौसम में करवट ली है और बदलते मौसम का असर लोगों के जीवन में देखने को मिलेगा. दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम के वक्त ठंडी हवाओं के चलने से लोगों की दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…