देश

JSSC-CGL धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई: 4 और अभ्यर्थी गिरफ्तार, गिरिडीह में छापेमारी

JSSC CGL Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल)-2023 परीक्षा में हुई अनियमितताओं से जुड़े केस में सीआईडी की विशेष जांच टीम ने शुक्रवार को चार और अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया.

वहीं, मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किए गए दो मुख्य आरोपियों, सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार, को एजेंसी ने पूछताछ के लिए पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया है. शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों में धनबाद का नावाडीह निवासी दीपक कुमार, इसी जिले का राजगंज निवासी विजय कुमार तिवारी, सुदामडीह निवासी आनंद कुमार सिंह, और बोकारो का उमेश कुमार राय शामिल हैं.

गिरिडीह जिले में की छापेमारी

मामले की जांच के दौरान सीआईडी की टीम ने गुरुवार देर रात गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में भी छापेमारी की थी. टीम ने बेंगाबाद चौक स्थित एक मिठाई की दुकान से सीजीएल परीक्षा में सफल होकर एएसओ के पद पर कार्यरत समीर उर्फ शालू को पकड़ा. बताया जा रहा है कि समीर छुट्टी पर रांची से बेंगाबाद गया था. सीआईडी की टीम ने समीर के घर पर भी तलाशी ली.

इस दौरान कुछ सामान और मोबाइल फोन जब्त किए जाने की जानकारी है. जांच एजेंसी इन सामान और डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है. जांच के दौरान कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी के बेंगाबाद कनेक्शन की भी जांच की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, अभय तिवारी का ससुराल बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हातबोड़ गांव में बताया जाता है.

लाभ लेकर नौकरी दिलाने का है आरोप

आरोप है कि उसके संपर्क के जरिए बेंगाबाद और आसपास के कुछ युवकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित तौर पर लाभ पहुंचाकर नौकरी दिलाने की कोशिश की गई. सीआईडी की टीम इस बात का पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों और कथित पेपर लीक नेटवर्क के बीच कोई सीधा संपर्क था या नहीं.

ये भी पढ़ें- सरहद पार से घुसपैठ! बीकानेर में पकड़ी गई संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, देह व्यापार से तार जुड़ने की आशंका

इसके लिए गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की जा रही है. गुरुवार को गिरफ्तार किए गए सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर सीआईडी उनसे पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसी पेपर लीक की पूरी कड़ी, अभ्यर्थियों तक कथित तौर पर प्रश्नपत्र पहुंचने और इसके पीछे सक्रिय लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश कर रही है. जांच आगे बढ़ने के साथ मामले से जुड़े अन्य अभ्यर्थियों और संदिग्धों की भूमिका भी जांच के दायरे में आने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago