देश

‘जंगलराज ने बदले नए कपड़े और नया वेश’, महुआ में बोले अमित शाह- जनता रोकने का काम करे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वैशाली के महुआ में रैली को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अगर कुछ बिहार में किया है तो वे चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, अलकतरा घोटाला और बाढ़ राहत घोटाला हैं.

एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का काम

महुआ के मतदाताओं से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “ये चुनाव किसी को विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि आपको मतदान लालू-राबड़ी के जंगलराज को रोकने के लिए करना है. लालू-राबड़ी का जो जंगलराज था, उसमें आए दिन बिहार में नरसंहार होते थे, हत्याएं होती थीं, अपहरण होते थे, फिरौती का उद्योग चल रहा था और महिलाओं के सम्मान को भी तार-तार किया जाता था. अब ये जंगलराज नए कपड़े और नए वेश में आ रहा है, इसलिए आपको इसे रोकना है और मोदी जी के हाथ को मजबूत करना है.”

उन्होंने आगे कहा, “वैशाली ही वो भूमि है जिसने दुनिया में सबसे पहले लोकतंत्र के सिद्धांत, लिच्छवी गणराज्य के सिद्धांतों से स्थापित किए. वैशाली की ये महान भूमि भगवान महावीर और भगवान बुद्ध की कर्मस्थली रही है. इस बार आप सरकार बना दो, एनडीए सरकार एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का काम करेगी. 100 एमएसएमई पार्क और 50 हजार से ज्यादा कुटीर उद्योग लगाएंगे. एग्रीकल्चर और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ का निवेश करेंगे.”

इंडस्ट्रियल एरिया में लाखों करोड़ का इन्वेस्टमेंट

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमने यहां 1243 एकड़ में बड़े इंडस्ट्रियल पार्क बनाने का फैसला किया है जो हजारों लोगों को रोजगार देगा. हमने यहां 670 करोड़ से हाजीपुर-मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे बनाया. वैशाली में 1000 करोड़ की लागत से नया बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया बनाया, जिसमें लाखों करोड़ का इन्वेस्टमेंट आएगा. बहुत जल्द ही महुआ में मेडिकल कॉलेज भी शुरू होने वाला है.”

एनडीए सरकार के कामों को गिनाते हुए उन्होंने कहा, “बिहार में 8 करोड़ 52 लाख गरीबों को हर महीने 5 किलो अनाज मुफ्त में दिया जा रहा है. बिहार में 85 लाख किसानों को प्रति साल 6 हजार रुपए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिल रहा है और अब हम 6 हजार से बढ़ाकर उसको 9 हजार ले जाएंगे.” गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है. देश के गरीबों के कल्याण के लिए काम किया है.

ये भी पढ़ें: NDA का ‘ईमानदार घोषणापत्र’ Vs ‘जंगलराज’ का छल! पीएम मोदी का ‘जंगलाज’ पर बड़ा प्रहार

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

1 hour ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

2 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago