Bharat Express DD Free Dish

Jungle Raj

बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल चरम पर है. सभी राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच पहुंचकर चुनावी वादे और घोषणाएं कर रहे हैं. छोटे से लेकर बड़े नेता तक दिनभर जनसभाओं और रैलियों में व्यस्त हैं. लेकिन इन सबके बीच एक ऐसे नेता की डिमांड बिहार के हर कोने से उठ रही है, जिनकी लोकप्रियता और प्रभाव अब सीमाओं को पार कर चुका है — वह हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वैशाली के महुआ में रैली को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अगर कुछ बिहार में किया है तो वे चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, अलकतरा घोटाला और बाढ़ राहत घोटाला हैं.

चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने रविवार को मुजफ्फरपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला.