देश

NDA का ‘ईमानदार घोषणापत्र’ Vs ‘जंगलराज’ का छल! पीएम मोदी का ‘जंगलाज’ पर बड़ा प्रहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के आरा में जनसभा के दौरान महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ‘जंगलराज’ वालों का घोषणा पत्र झूठ, छल और जनता को गुमराह करने की कोशिशों से भरा है. पीएम मोदी ने कहा कि आपके क्षेत्र में 6 नवंबर को मतदान होगा. अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. एनडीए ने विकसित बिहार के लिए एक ईमानदार और दूरदर्शी घोषणापत्र जारी किया है. हर वादा, हर योजना बिहार के तेज विकास के लिए समर्पित है.

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए के संकल्प पत्र में बच्चों की शिक्षा, परिवार के स्वास्थ्य, युवाओं के लिए रोजगार और किसानों के लिए सिंचाई पर विशेष जोर दिया गया है. इसके अलावा, महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए कई मजबूत प्रावधान किए गए हैं.

जंगलराज का घोषणा पत्र गुमराह करने की कोशिश- पीएम मोदी

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “एक तरफ एनडीए का ईमानदार घोषणापत्र है और दूसरी तरफ जंगलराज वाले हैं. उन्होंने अपने घोषणापत्र को झूठ, छल और जनता को गुमराह करने की कोशिशों से भरा दस्तावेज बना दिया है. जंगलराज वाले न भूलें, जनता समझदार है. ये जनता है और ये सब जानती है.”

NDA की वादों को दोहराया

एनडीए के ‘संकल्प पत्र’ में किए गए वादों को दोहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारा संकल्प है कि बिहार का युवा बिहार में ही काम करेगा और बिहार का नाम करेगा. इसके लिए हमने आने वाले वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने का ऐलान किया है और ये कैसे होगा, इसका प्लान भी जनता जनार्दन के सामने रख दिया गया है.” पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया में ‘मेड इन इंडिया’ के लिए बहुत उत्साह है. हमारा लक्ष्य है कि बिहार भी ‘मेक इन इंडिया’ का केंद्र बने. इसके लिए हम हजारों लघु और कुटीर उद्योगों का नेटवर्क और मजबूत करेंगे.

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हमारी सरकार छोटे किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सालाना 6,000 रुपए देती है. अब बिहार की नई एनडीए सरकार इसमें 3,000 रुपए और बढ़ाएगी. बिहार में पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए ‘बिहार दुग्ध मिशन’ की भी घोषणा की गई है.

ये भी पढ़ें: बिहार में बहरूपिया! कपड़ा और चेहरा बदलकर लोगों के बीच; अमित शाह ने किया सतर्क

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

6 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

17 minutes ago

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

37 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

1 hour ago