देश

भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस DY चंद्रचूड़, पिता भी थे CJI

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे.मौजूदा चीफ जस्टिस यू यू ललित ने आज ये ऐलान किया. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ को अपना उत्तराधिकारी बनाने का ऐलान किया है. यूयू ललित का कार्यकाल बहुत कम समय के लिए मुख्य न्यायाधीश बने थे.उनका कार्यकाल 8 नवंबर को समाप्त हो रहा है. 9 नवंबर को जस्टिस चंद्रचूड़ 50वें मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ग्रहण करेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वारंट जारी करने के बाद जस्टिस चंद्रचूड़ को CJI बना दिया जाएगा. CJI के तौर पर उनका 2 साल का कार्यकाल होगा.

मुख्य न्यायाधीश उमेश उदय ललित ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की. CJI ललित की सिफारिश को एक पत्र के रूप में कानून मंत्रालय को भेजा जाएगा.

बता दें कि जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की गिनती देश के वरिष्ठ जजों में होती है.वह 13 मई 2016 को सुप्रीम कोर्ट  के जज नियुक्त किए गए थे. इससे पहले वो 31 अक्टूबर 2013 से इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए गए थे. वह बॉम्बे हाईकोर्ट के जज भी रह चुके हैं. 1998 में उन्हें  भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बनाया गया था.

जून 1998 में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा डी वाई चंद्रचूड़ को वरिष्ठ वकील के रूप में नियुक्त किया गया था. उन्होंने हार्वर्ड लॉ स्कूल, यूएसए से एलएलएम की डिग्री और न्यायिक विज्ञान (एसजेडी) में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है. सेंट स्टीफंस कॉलेज, नई दिल्ली से अर्थशास्त्र में बीए किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की डिग्री ली है. जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ देश के पूर्व CJI वाई वी चंद्रचूड़ के बेटे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

30 minutes ago

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

44 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

53 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

54 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

57 minutes ago