Jyoti Malhotra: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा किया है. पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गई ज्योति ने जांच एजेंसियों के सामने दानिश से मोहब्बत और पाकिस्तान से वापसी तक के सभी सीक्रेट उगल दिए है. जांच के दौरान उसने बताया कि वह लंबे समय से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी और देश से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां सीमा पार भेज रही थी.
एजेंसियों को दिए बयान में ज्योति ने बताया कि उसका यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ है साल 2023 में पाकिस्तान का वीजा लेने के लिए वह दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन गई थी, जहां उसकी मुलाकात दानिश उर्फ एहसान-उर-रहीम नाम के अधिकारी से हुई. बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और इसके बाद वह दो बार पाकिस्तान गई.
पाकिस्तान पहुंचने पर, दानिश के कहने पर ज्योति की मुलाकात अली हसन नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने उसकी मुलाकात पाकिस्तान की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों से करवाई. वहीं उसकी जान-पहचान शाकिर और राणा शहबाज से भी हुई. शाकिर को उसने अपने फोन में “जट रंधावा” के नाम से सेव किया था ताकि किसी को शक न हो.
ज्योति ने यह भी स्वीकार किया कि वह व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके लगातार संपर्क में थी और देश से जुड़ी अहम जानकारियां इन्हीं के जरिए भेजती थी. उसने बताया कि वह दिल्ली में पाक हाई कमीशन में दानिश से कई बार मिल चुकी है. यह मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है और इस पर गहन जांच जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…
Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…