देश

भितरवार में बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया – “मैं हूं आपका कोटवार”, 679 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण


संवाददाता- मनोज चौबे, ग्वालियर


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान ग्वालियर जिले के भितरवार पहुंचे, जहां उन्होंने अनुविभागीय बिल्डिंग और नगर पंचायत बिल्डिंग का लोकार्पण किया. इस अवसर पर 679 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया.

सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा, “2023 विधानसभा चुनाव के बाद भितरवार में यह मेरा पहला दौरा है, और मैं इसे विकास की इस कड़ी में जोड़ना चाहता हूं. यदि भारतीय जनता पार्टी को आपका आशीर्वाद और विधायक को आपका विश्वास मिला, तो विकास की पूरी जिम्मेदारी मेरी होगी.”

उन्होंने अपने पूर्वजों के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि सिंधिया परिवार ने आठ से दस पीढ़ियों से इस क्षेत्र के विकास की नींव रखी है. माधव महाराज के शासनकाल में पंजाब से 20,000 किसानों को ग्वालियर स्टेट में बसाने का ऐतिहासिक कार्य किया गया था. डबरा क्षेत्र के किसानों के लिए एशिया का सबसे बड़ा हर्षी बांध बनाया गया, जिससे यहां के अन्नदाता को जल की सुविधा मिल सके. सिंधिया ने इस बांध की मजबूती का जिक्र करते हुए कहा कि “यह 150 साल पुराना मिट्टी का बना बांध आज भी पानी रोकने में सक्षम है, जबकि आजकल के कंक्रीट बांध भी रिसने लगते हैं.”

सिंधिया स्टेट की ऐतिहासिक विरासत

उन्होंने कहा कि “सिंधिया स्टेट ने केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि 900 से अधिक बांध भी बनाए थे, जो आज भी गांव-गांव में मौजूद हैं. उस समय बनाई गई शिलापट्टिकाएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं, जबकि वर्तमान में बनाई गई पट्टिकाएं कुछ ही वर्षों में टूट जाती हैं.”

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “गांव में जो कोटवार होता है, वही मैं हूं. मैं ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का कोटवार हूं. मेरा जीवन सिर्फ एक लक्ष्य के लिए समर्पित है कि मैं आप लोगों के दिलों में जगह बना सकूं.” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री जी के दिल में सिर्फ एक ही शब्द गूंजता है – प्रगति. 2047 तक भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है, और हम इसे पूरा करके रहेंगे.”

BSNL को हुआ ऐतिहासिक मुनाफा

मीडिया से बातचीत के दौरान सिंधिया ने BSNL के ऐतिहासिक मुनाफे का जिक्र करते हुए कहा कि “17 साल बाद पहली बार BSNL ने अक्टूबर से दिसंबर के तिमाही में 262 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. यह प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरकारी कंपनियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन का नतीजा है.” उन्होंने बताया कि 4G टावर लगाने का लक्ष्य लगभग 90% पूरा हो चुका है और जून तक 1 लाख टावर स्थापित कर दिए जाएंगे. इसके बाद 5G सेवा की शुरुआत की जाएगी.

विकास का पहिया निरंतर चलता रहेगा

सिंधिया ने कहा कि “विकास और प्रगति की गति कभी रुकती नहीं है. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है.” उन्होंने स्थानीय विधायक मोहन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि “वह दिन-रात मेहनत कर जनता की सेवा में लगे हैं. यही सच्ची जनसेवा है.”

भितरवार दौरे में सिंधिया ने जनता को विश्वास दिलाया कि “विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी, और क्षेत्र के हर नागरिक को इसका लाभ मिलेगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

13 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago