Kabul hospital attack India slams Pakistan: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 16 मार्च की काली रात को पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले(kabul hospital attack) ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. पाकिस्तान की वायुसेना ने काबुल के ‘ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल’ पर ताबड़तोड़ बमबारी कर उसे खंडहर में तब्दील कर दिया, जिसमें अब तक 400 से अधिक बेगुनाह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.
इस वीभत्स घटना पर भारत सरकार ने कड़ा संज्ञान लेते हुए पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के सामने बुरी तरह एक्सपोज कर दिया है. भारत ने साफ शब्दों में कहा है कि यह कोई सैन्य कार्रवाई या आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई नहीं, बल्कि बेगुनाह और लाचार लोगों को निशाना बनाने वाला एक अमानवीय और कायराना हमला है, जिसे किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता.
भारत सरकार ने पाकिस्तान के उस खोखले दावे की धज्जियां उड़ा दी हैं जिसमें वह इसे एक ‘सफल मिलिट्री ऑपरेशन’ बताकर अपनी पीठ थपथपाने की कोशिश कर रहा है. भारत ने कड़ी लताड़ लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान अब चाहे जितनी कोशिश कर ले, वह इस खूनी सच को नहीं छिपा सकता कि उसने सीधे तौर पर नागरिकों की जान ली है.
भारत ने दो टूक शब्दों में पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराते हुए कहा कि किसी भी युद्ध या विवाद में अस्पताल को निशाना बनाना युद्ध अपराध की श्रेणी में आता है. भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि यह बर्बरता दर्शाती है कि पाकिस्तान की सेना और सरकार अब पूरी तरह से हताश हो चुकी है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए बेगुनाहों का खून बहा रही है.
यह भी पढ़ें: होर्मुज का सीना चीरकर भारत पहुंचा ‘नंदा देवी’ जहाज! हजारों टन LPG लेकर आए टैंकर से खत्म होगी गैस की किल्लत?
भारत ने इस हमले के समय पर भी पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि यह और भी शर्मनाक है कि यह हमला पवित्र रमजान के महीने में किया गया है. भारत के मुताबिक, यह वह समय होता है जब पूरी दुनिया शांति, भाईचारे और इंसानियत की बात करती है, लेकिन पाकिस्तान ने अस्पताल पर बम बरसाकर अपनी असलियत दिखा दी है.
भारत ने दुनिया के तमाम प्रभावशाली देशों को आगाह किया है कि इस मामले को हल्के में न लिया जाए. भारत ने मांग की है कि इस बर्बरता के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन पर सख्त अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई होनी चाहिए. भारत ने साफ कर दिया है कि वह अफगानिस्तान की जमीन और उसकी संप्रभुता पर हुए इस सीधे हमले को मूकदर्शक बनकर नहीं देखेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…