देश

कल्याण पश्चिम में आवारा कुत्तों का आतंक: एक ही दिन में 130 लोगों को काटा, कई की हालत गंभीर

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण पश्चिम इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्क‍िल हो गया है. हाल ही में रविवार को आधारवाड़ी जेल और खड़कपाड़ा इलाके में आवारा कुत्तों ने ऐसा तांडव मचाया कि महज एक ही दिन में करीब 130 लोगों को अपना शिकार बना लिया. इतने बड़े पैमाने पर लोगों के काटे जाने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. अचानक हुए इन हमलों में घायल हुए लोगों में से 25 का इलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

स्थानीय लोगों का कहना है कि गलियों, सड़कों और सोसायटियों के बाहर आवारा कुत्तों के झुंड के झुंड घूम रहे हैं. स्थिति यह है कि बच्चे खेलकूद के लिए बाहर नहीं जा पा रहे हैं और बुजुर्ग तथा महिलाएं भी बुरी तरह सहमे हुए हैं. लोग अब अपने ही मोहल्लों में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं- रांची की गूंज संसद तक: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में NDA का मार्च, लगे ‘राहुल भागो मत’ के नारे

सुरक्षा बनाम पशु प्रेम की बहस

इस घटना के बाद एक बार फिर पुरानी बहस छिड़ गई है. एक तरफ जहां पशु प्रेमी और एनजीओ बेजुबान जानवरों की सुरक्षा और उनके साथ मानवीय व्यवहार की वकालत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आम नागरिकों का सवाल है कि क्या इंसानी जान की कोई कीमत नहीं है? जनता का साफ कहना है कि जानवरों से प्यार अपनी जगह है, लेकिन नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.

प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट के भी इस मामले को लेकर कई दिशा-निर्देश हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन इस समस्या पर लगाम लगाने में अब तक नाकाम नजर आया है. एक ही दिन में 130 लोगों का घायल होना इस बात का सबूत है कि स्थिति कितनी गंभीर हो चुकी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

7 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

12 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

25 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

34 minutes ago