देश

कांकेर के जंगलों में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 4 लोडेड बंदूकें समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

Kanker Naxal Operation: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गए हथियारों और अन्य सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है. बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी और तलाशी अभियान और तेज करने की बात कही है.

कांकेर के जंगलों में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद

जानकारी के अनुसार, पुलिस और बीएसएफ की 94वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अमाटोला और टेकमाटोला के जंगलों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया था. यह अभियान नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया था. ऑपरेशन के दौरान जवानों ने जंगल के भीतर एक संदिग्ध स्थान की तलाशी ली, जहां नक्सलियों का छिपाया हुआ डंप मिला.

चार लोडेड बंदूकें समेत भारी सामान किया जब्त

सुरक्षा बलों ने डंप से चार लोडेड बंदूकें बरामद की हैं. इसके अलावा वॉकी-टॉकी की बैटरियां, बैटरी टैंक, शुगर टेस्ट किट, नक्सली वर्दियां, गोला-बारूद और दैनिक उपयोग का अन्य सामान भी बरामद किया गया है. अधिकारियों का मानना है कि नक्सली इन सामग्रियों का उपयोग अपने नेटवर्क को संचालित करने और सुरक्षा बलों के खिलाफ गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे थे. बरामद सभी हथियारों और सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और बरामद सामान की जांच भी की जाएगी, ताकि नक्सलियों की गतिविधियों और उनके नेटवर्क के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके.

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान की पीस डील पर छाए संकट के बादल, ट्रंप की ईरान से तू -तू मैं-मैं के बीच फिर सुलग उठेगा मिडल ईस्ट?

नक्सलियों की गतिविधियों पर लगेगा अंकुश

सुरक्षा बलों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और नक्सलियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए सघन तलाशी अभियान जारी रहेगा. अधिकारियों ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इस बरामदगी को नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, जिससे नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

3 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

27 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

56 minutes ago