देश

कारगिल विजय दिवस पर राजनाथ सिंह और सेना प्रमुखों ने शहीदों को नेशनल वॉर मेमोरियल पर दी श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas 2025: देश भर में कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ को गर्व और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को नमन करते हुए पुष्पचक्र अर्पित किया.

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे. श्रद्धांजलि समारोह के दौरान सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने अमर जवान ज्योति पर वीर शहीदों को याद किया और उनके बलिदान को नमन किया.

हम अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को याद करते हैं- जनरल चौहान

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए, जनरल चौहान ने कहा कि शहीद वीरों का अदम्य साहस आने वाली पीढ़ियों को सैन्य बलों के मार्गदर्शक के रूप में सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा. उन्होंने कहा कि हम कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को गहरी श्रद्धा के साथ याद करते हैं. उनका अदम्य साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा और हमारे सशस्त्र बलों और देश के युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगा. उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा.

राजनाथ सिंह ने वीर शहिदों को किया याद

इससे पहले, राजनाथ सिंह ने एक एक्स पोस्ट में कहा, “कारगिल विजय दिवस पर, मैं उन वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी देश के सम्मान की रक्षा में असाधारण साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया. कारगिल युद्ध के दौरान उनका सर्वोच्च बलिदान हमारे सशस्त्र बलों के अटूट संकल्प की चिरस्थायी याद दिलाता है. भारत उनकी सेवा का सदैव ऋणी रहेगा.”

कब मनाया जाता है कारगिल दिवस?

कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है, जो उस ऐतिहासिक विजय की याद दिलाता है जब भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कब्जे से चोटियों को सफलतापूर्वक मुक्त कराया था. यह ऑपरेशन भारतीय सशस्त्र बलों ने लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में प्रमुख पर्वतीय चौकियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए शुरू किया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

4 minutes ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

41 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

43 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago