देश

कर्नाटक में वोटर लिस्ट घोटाले की जांच के लिए एसआईटी गठित, आलंद में 6,670 नाम हटाने का आरोप

कर्नाटक सरकार ने 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान कलबुर्गी जिले के आलंद विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट से हजारों नाम हटाए जाने के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) बना दिया है. यह कदम कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान के बाद उठाया गया है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त वोट चोरों को बचा रहे हैं.

किसने की थी शिकायत?

इस मामले की शिकायत आलंद के विधायक बीआर पाटिल ने की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि 256 मतदान केंद्रों पर करीब 6,670 मतदाताओं के नाम अवैध तरीके से हटाए गए. जांच में सामने आया कि 6,018 नाम हटाने के लिए आवेदन दिए गए थे लेकिन इनमें से सिर्फ 24 ही वैध थे. बाकी 5,994 आवेदन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से, मतदाताओं की जानकारी के बिना और जानबूझकर गलत इरादे से किए गए थे.

कौन करेगा जांच?

एसआईटी की कमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (CID) को सौंपी गई है. टीम में दो पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी सैदुलु अदावथ और शुभंविता को शामिल किया गया है. सरकार ने एसआईटी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 2(U) के तहत पुलिस थाने जैसे अधिकार दिए हैं ताकि वह पूरे राज्य में इस तरह के मामलों की जांच कर सके.

इसे भी पढ़ें-Amul New Price: अमूल ने 700 उत्पादों की कीमत घटाई, अब घी-पनीर-मक्खन होंगे और सस्ते

SIT किसको सौंपेगी रिपोर्ट?

एसआईटी अपनी रिपोर्ट सक्षम न्यायालयों और राज्य सरकार को सौंपेगी. इस जांच से यह साफ हो सकेगा कि क्या चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई थी और अगर हां तो इसके पीछे कौन जिम्मेदार था. इस कदम को चुनावी पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा की दिशा में अहम माना जा रहा है. अब सबकी नजर एसआईटी की रिपोर्ट पर टिकी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

55 seconds ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

9 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

35 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

46 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

58 minutes ago