दुनिया

अगर बगराम एयरबेस वापस नहीं दिया तो बहुत बुरा…, ट्रंप की अफगानिस्तान को खुली धमकी

Donald Trump Bagram Airbase Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए बगराम एयरबेस को अमेरिका को वापस करने की मांग की है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस को उसके निर्माणकर्ताओं यानी संयुक्त राज्य अमेरिका को वापस नहीं करता तो बहुत बुरा होगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले दोहराया था कि वाशिंगटन इस एयरबेस पर फिर से नियंत्रण पाने के लिए प्रयास कर रहा है. यह एयरबेस 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद अमेरिकी सेना का एक प्रमुख संचालन केंद्र था.

अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा था बगराम

शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने पुष्टि की कि इस मामले पर अफगानिस्तान के साथ बातचीत चल रही है. अफगानिस्तान में बगराम एयरबेस सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अड्डा था. इस एयरबेस को 2021 में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने अपने कब्जे में ले लिया था.

तालिबान शासन ने की ट्रंप की टिप्पणी की निंदा

इसी बीच, तालिबान शासन ने बगराम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी की निंदा की है. अफगानिस्तान के सरकारी रेडियो और टेलीविजन (आरटीए) की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ अफगान अधिकारी ने शनिवार को बगराम एयरबेस पर फिर से कब्जा करने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि अफगान अपने देश में विदेशी सैन्य उपस्थिति को कभी स्वीकार नहीं करते.

अमेरिका को द्विपक्षीय सम्मान सीखना चाहिये-तालिबान

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी मीडिया ने विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ राजनयिक जलाली के हवाले से कहा

अफगानिस्तान और अमेरिका को द्विपक्षीय सम्मान और साझा हितों पर आधारित आर्थिक और राजनीतिक संबंधों पर बातचीत की जरूरत है.

इससे पहले ट्रंप ने अगस्त 2021 में अमेरिकी सेना की वापसी के दौरान बगराम एयरबेस छोड़ने को लेकर अपने पूर्ववर्ती जो बाइडेन की आलोचना की थी. ट्रंप ने लंदन में संवाददाताओं से कहा था कि हम इसे फिर से हासिल करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- गाजा युद्ध के बीच इजरायल को लग सकता है बड़ा झटका, आज ब्रिटेन दे सकता है फिलिस्तीन को देश का दर्जा

बगराम एयरबेस अमेरिका के लिए क्यों है अहम?

काबुल से 50 किलोमीटर उत्तर में स्थित बगराम एयरबेस, अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन बलों की 20 साल की सैन्य उपस्थिति के दौरान अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों का मुख्य सैन्य अड्डा रहा था. यह सैन्य उपस्थिति अगस्त 2021 में समाप्त हो गई थी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

2 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

14 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

41 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

48 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

57 minutes ago