देश

Karur Stampede Update: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, इस कारण हुई थी 41 मौतें

Karur Stampede Update:टीवीके नेता विजय की करूर में चुनावी रैली के दौरान हुई भगदड़ की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पावुनराज नाम का यह व्यक्ति टीवीके पार्टी अभियान के लिए झंडे और फ्लेक्स बैनर की व्यवस्था करने का काम करता है. इससे पहले सोमवार को पार्टी के पश्चिमी जिला सचिव मथियाझागन को गिरफ्तार किया गया था. इस भगदड़ मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. टीवीके पार्टी के गिरफ्तार दोनों अधिकारियों को आगे की प्रक्रिया के लिए ले जाया जाएगा.

बिजली गुल होने से मची अफरातफरी

यह हादसा 27 सितंबर को करूर में विजय की चुनावी रैली के दौरान हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बिजली गुल होने से अफरातफरी मच गई, जिसके कारण लोग अतिरिक्त बिजली व्यवस्था और निकास द्वारों की ओर भागे. इसके बाद हुई भगदड़ में महिलाओं और बच्चों सहित 41 लोगों की मौत हो गई और 110 लोग घायल हुए, जिनमें से अब तक 51 लोग रिकवर हो चुके हैं. बाकी घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस अधीक्षक कार्यभार सौंप

शुरुआत में, करूर के पुलिस उपाधीक्षक सेल्वराज इस मामले को संभाल रहे थे, लेकिन राज्य के शीर्ष पुलिस नेतृत्व ने उनकी जगह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमानंद को उच्च-स्तरीय जांच का कार्यभार सौंप दिया. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ितों को न्याय दिलाने का वादा किया.

उन्होंने संयम बरतने का आग्रह करते हुए कहा, “हमने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं और राहत कार्य जारी हैं. अटकलें और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां केवल शोकाकुल परिवारों को ही ठेस पहुंचाएंगी.”

ये भी पढ़ें: दिल्ली से 5 बार रहे सांसद और पूर्व PM मनमोहन सिंह को चुनाव हराने वाले VK मल्होत्रा का निधन, जानिए कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर?

भीड़ नियंत्रण उपायों पर उठाए सवाल

विपक्षी अन्नाद्रमुक नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने सत्तारूढ़ द्रमुक से जवाबदेही की मांग की और भीड़ नियंत्रण उपायों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “यह भयावह घटना घोर प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है. सरकार को जवाब देना चाहिए कि सुरक्षा प्रोटोकॉल क्यों नहीं लागू किए गए.”

विजय ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक शोक संतप्त परिवार के लिए 20 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की और उन्होंने भगदड़ को ‘हृदय विदारक’ बताया. उन्होंने निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा, “हमें सच्चाई सामने लाने की जरूरत है ताकि ऐसा हादसा दोबारा न हो.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

16 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

47 minutes ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

49 minutes ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

1 hour ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

1 hour ago

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 hours ago