लाइफस्टाइल

International Coffee Day: जानिए क्या है इंटरनेशनल कॉफी डे और इसके पीने के फायदे

International Coffee Day:चाय के बाद कॉफी ज्यादातर लोगों की हॉट ड्रिंक में पहली पसंद होती है. 1 अक्टूबर को हर साल इंटरनेशनल कॉफी डे मनाया जाता है. खासतौर से ऑफिस वाले लाइफस्टाइल में कॉफी का चलन काफी बढ़ गया है. आइए जानते है कि इंटरनेशनल कॉफी डे मनाने के पीछे की मान्यता क्या है. इंटरनेशनल कॉफी डे मनाने का मकसद इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को सम्मानित करना है. इंटरनेशनल कॉफी डे मनाने के बहाने से हर साल इस दिन कॉफी से जुड़े व्यवसायियों और इसकी खेती करने वाले किसानों की सराहना की जाती है. बता दें, लंदन में अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन की स्थापना 1963 में की गई थी. इस संगठन का काम है कि यह कॉफी और रणनीतिक दस्तावेज के विकास से जुड़े मामलों को देखे.

कॉफी का उत्पादन

इस संगठन ने 1 अक्टूबर 2015 को इंटरनेशनल कॉफी डे मनाने का ऐलान किया था. इससे पहले स्थानीय स्तर पर इंटरनेशनल कॉफी डे मनाया जाता रहा है. चीन में पहला इंटरनेशनल कॉफी डे 1997 में मनाया गया. इसके बाद नेपाल में 17 नवंबर 2005 को मनाया गया. इसके बाद से दुनिया के कई देशों में इसे मनाया जाने लगा.
कॉफी का उत्पादन ज्यादातर लैटिन अमेरिका, सब सहारा, अफ्रीका, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे गर्म जगहों पर होता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 17वीं शताब्दी में ईस्ट इंडिया कंपनी और डच ईस्ट इंडिया कंपनी कॉफी की सबसे बड़ी खरीदार बनी.

भारत का स्थान

कॉफी के उत्पादन में भारत छठे स्थान पर है. अगर स्वाद की बात करें, तो भारत की कॉफी का टेस्ट और इसकी क्वालिटी काफी अच्छी मानी जाती है. कॉफी का हमारे सेहत पर काफी अच्छा असर पड़ता है. हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर इंसान को कॉफी अच्छी लगे, या उसे पीने से फायदा हो. लेकिन आमतौर पर कॉफी से शरीर में मौजूद फैट कम करने में मदद मिलती है. आज के समय में वजन और फैट कम करना ट्रेंड में है. इसलिए ज्यादातर लोग खासकर युवा, कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है गुड़ की चाय, इन बीमारियों से होता है बचाव

कॉफी पीने के फाइदे

कॉफी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है. इसके अलावा, यह आपको इंस्टेंट एनर्जी भी देती है. कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों के खतरे को कम करते हैं. इसके अलावा, यह आपके डाइजेशन में सुधार करता है. लेकिन यह जरूरी नहीं कि कॉफी का असर हर व्यक्ति के शरीर पर एक समान हो. इसलिए अपनी सेहत देखें और अगर कोई परेशानी है, तो डॉक्टरों की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें.

कॉफी बीन्स अरेबिका, रोबस्टा, लिबरिका और एक्सेला समेत कई प्रकार के हैं. इसके साथ ही पेय वाली कॉफी में एक्सप्रेसो, अमेरिकानो, कैपुचिनो, लाते, मोचा, मैकियाटो, लंगो और रिस्ट्रेटो समेत अन्य कई प्रकार के होते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

एंसी सोजन ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

एंसी सोजन एडाप्पिल्ली ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल…

9 minutes ago

पटना की सड़कों पर फिर हुआ बवाल! बैरिकेड टूटे, वाटर कैनन चला, डाकबंगला चौराहा बना जंग का मैदान

Patna Protest: पटना में सोमवार को एक बार फिर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और…

17 minutes ago

अचूक निशाना और गजब का संयम! ईशा सिंह के सिल्वर मेडल जीतने पर अमित शाह ने दी बधाई, कही यह बड़ी बात

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत…

26 minutes ago

‘जनता का दिल जीतना मैं सिखा सकता हूं’, केजरीवाल पर भड़के प्रवेश वर्मा, पिटाई खाने वाले को बताया AAP का गुंडा

Parvesh Verma: प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को झूठ का पुलिंदा करार दिया. उन्होंने पिटाई…

37 minutes ago