देश

Karur Stampede: विजय ने परिवारों को 20 लाख और घायलों को 2 लाख देने का किया ऐलान

Karur Stampede:टीवीके के नेता और अभिनेता विजय ने शनिवार को तमिलनाडु के करूर जिले में रैली की थी. इस रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 10 बच्चे और 16 महिलाएं शामिल हैं, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. दूसरी तरफ अभिनेता-राजनेता विजय ने शनिवार को हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की.

एक्स पर कि घोषणा

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा करते हुए बताया कि वह इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए का मुआवजा देंगे. साथ ही घायलों को भी 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया.

अभिनेता विजय ने अपने संदेश में लिखा,

“शनिवार को करूर में जो हुआ, उसके बारे में सोचकर, मेरा दिल और दिमाग बहुत व्यथित है. अपनों को खोने के अपार दुख के बीच, मेरे पास उस दर्द को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं, जो मेरे दिल को सहना पड़ रहा है. मेरी आंखें नम हैं और इस बारे में सोचकर मैं और भी दुखी हो रहा हूं.”

20 लाख रुपए देने का ऐलान

उन्होंने आगे लिखा, “आप सभी के चेहरे, जिनसे मैं मिला हूं, मेरे जेहन में बार-बार घूम रहे हैं. जितना अधिक मैं अपने उन प्रियजनों के बारे में सोचता हूं, उतना ही मैं और भी दुखी हो जाता हूं. यह वास्तव में हमारे लिए एक अपूरणीय क्षति है. चाहे कोई भी कितनी सांत्वना दे, अपनों का नुकसान असहनीय है. फिर भी आपके परिवार के एक सदस्य के रूप में मैं उन सभी परिवारों को 20 लाख रुपए और उन घायलों को 2 लाख रुपए प्रदान करना चाहता हूं, जो इलाज करा रहे हैं. बेशक इतने बड़े नुकसान को देखते हुए यह राशि कोई खास मायने नहीं रखती. फिर भी इस समय आपके परिवार का सदस्य होने के नाते, मेरे प्रियजनों, भारी मन से आपके साथ खड़ा रहना मेरा कर्तव्य है.”

पोस्ट के अंत में उन्होंने ईश्वर से घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आने की प्रार्थना की है.

इसे भी पढ़ें- करूर हादसा: पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता का किया ऐलान

दर्ज किया मामला

यह हादसा शनिवार को उस समय हुआ, जब हजारों समर्थक विजय के संबोधन को सुनने के लिए इकट्ठा थे. कार्यक्रम स्थल पर भीड़ बढ़ती चली गई. इसी दौरान भगदड़ में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना को ‘गंभीर और चिंताजनक’ बताया.

दूसरी तरफ करूर नगर पुलिस ने टीवीके पश्चिम जिला सचिव मथियालगन, महासचिव आनंद और संयुक्त सचिव निर्मल कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 110, 125 बी और 223 के तहत मामला दर्ज किया है. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 और 110 क्रमशः हत्या के प्रयास और गैर इरादतन हत्या के प्रयास से संबंधित हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

16 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

20 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

35 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

46 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

46 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

57 minutes ago