Ranbir Kapoor Birthday Video: बॉलीवुड के चॉकलेटी चार्म रणबीर कपूर आज पूरे 43 साल के हो गए हैं, और अपने बर्थडे पर उन्होंने फैंस को दिया एक सीधा-साधा मगर दिल छू लेने वाला सरप्राइज. सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो ने चंद मिनटों में ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया.
वीडियो में रणबीर कपूर नीली शर्ट में, अपनी बालकनी से समंदर का नजारा लेते नजर आए. उन्होंने कैमरे की ओर मुस्कराते हुए कहा- “आज मैं 43 साल का हो गया हूं. जैसे आप देख सकते हैं, दाढ़ी में सफेद बाल बढ़ते जा रहे हैं… लेकिन दिल में बहुत सारा शुक्रिया है, अपने परिवार के लिए, अपने दोस्तों के लिए, अपने काम के लिए और सबसे ज्यादा आप सबके लिए.”
उन्होंने आगे कहा कि वो जल्द ही इंस्टाग्राम लाइव आएंगे ताकि अपने फैंस को पर्सनली धन्यवाद कह सकें.
जहां रणबीर का ये वीडियो बहुत सादगी भरा था, वहीं एक नन्ही सी आवाज़ ने सारी लाइमलाइट चुरा ली! बैकग्राउंड में उनकी बेटी राहा कपूर की प्यारी सी आवाज सुनाई दी, जो “मामा” कहकर आलिया को बुला रही थी.
बस फिर क्या था! सोशल मीडिया पर फैंस ने इस क्यूट मोमेंट को पकड़ लिया और कमेंट्स में प्यार की बरसात शुरू हो गई.
रणबीर और आलिया हमेशा से ही अपनी बेटी राहा की प्राइवेसी को लेकर बेहद सतर्क रहे हैं. कपल ने मीडिया से नरम अपील की थी कि उनकी बेटी की तस्वीरें ना ली जाएं.
उन्होंने साफ कहा था- “ये कोई कानूनी बैन नहीं है, बस एक पेरेंट्स की रिक्वेस्ट है ताकि राहा बिना मीडिया प्रेशर के बड़ी हो सके.”
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: Salman Khan ने बिना नाम लिए लगाई ‘Dabangg’ डायरेक्टर की फटकार, बोले- “लोग कुछ भी बोल..”
फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल ये है क्या रणबीर अब सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे? उन्होंने पहली बार खुद कहा कि वो इंस्टा लाइव करने वाले हैं, जिससे ये कयास और भी तेज़ हो गए हैं कि शायद जल्द ही रणबीर इंस्टाग्राम पर धमाकेदार एंट्री करें.
रणबीर का ये बर्थडे वीडियो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था. और राहा की मासूम आवाज़ ने इसे बना दिया बॉलीवुड का सबसे प्यारा फैमिली मोमेंट. फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उस लाइव सेशन का, जहां वो अपने फेवरेट स्टार से सीधे जुड़ सकें.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…