देश

पंचर बना रहे थे 4 मजदूर, तभी काल बनकर आई तेज रफ्तार गाड़ी… एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग

Kaushambi highway accident: कौशांबी/ अंकित मिश्रा : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित कंगन होटल के पास देर रात हाईवे पर खड़ी एक पिकअप में पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि पिकअप का पंचर बना रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना ने चार परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं.

पंचर ठीक कर रहे थे, तभी पीछे से आ गई मौत

पुलिस के मुताबिक, पिकअप कानपुर की ओर जा रही थी. रास्ते में टायर पंचर होने पर चालक ने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया. चालक और उसके तीन साथी मिलकर टायर बदल रहे थे. तभी तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने पीछे से पिकअप को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वहां मौजूद चारों लोग कई फीट दूर जा गिरे.

यह भी पढ़ें: MP में चलते ऑटो में गूंजी 4 किलकारियां… लेकिन कुछ ही देर में छा गया मातम: 

चार परिवारों में पसरा मातम

हादसे में साबिर, अकबर, अनवर और एहसान की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एक साथ चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

यह पूरी दुर्घटना कंगन होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चारों लोग पिकअप के पास टायर बदल रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन आया और सीधी टक्कर मारकर फरार हो गया. पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी वाहन और चालक की पहचान शुरू कर दी है.

पुलिस ने शुरू की जांच, लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग

सैनी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हाईवे पर लगे अन्य CCTV कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हादसे होते हैं. लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर नियमित पेट्रोलिंग, सख्त स्पीड मॉनिटरिंग और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी और परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

11 minutes ago

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

46 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

53 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

55 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

57 minutes ago