दुनिया

पीएम मोदी का इंडोनेशिया दौरा संपन्न, 20 द्विपक्षीय समझौतों के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना; राष्ट्रपति प्रबोवो ने दी विदाई

पीएम मोदी अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा का पहला चरण सफलतापूर्वक समाप्त कर दूसरे पड़ाव के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं. उनकी रवानगी के समय इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उन्हें बेहद आत्मीयता के साथ विदा किया. पीएम मोदी का यह तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा कूटनीतिक और सामरिक रूप से बेहद सफल माना जा रहा है, जिसमें ‘ब्रह्मोस’ और ‘अस्त्र’ मिसाइल निर्यात को लेकर हुए ऐतिहासिक समझौतों से दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को एक नई और अभूतपूर्व मजबूती मिली है.

1,000 साल पुराने प्रमबानन मंदिर में की पूजा

जकार्ता से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने योग्याकार्ता स्थित एक हजार साल से भी अधिक पुराने प्रसिद्ध प्रमबानन हिंदू मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ मिलकर ‘प्रमबानन मंदिर पुनर्स्थापन (कंजर्वेशन) परियोजना’ का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया.

शिवजी से जुड़ना मेरा सौभाग्य- पीएम मोदी

इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो उठे. उन्होंने भगवान शिव के साथ अपने गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि-

“यह मेरा सौभाग्य है कि कहीं न कहीं मुझे शिवजी के साथ जुड़ने का अवसर मिल ही जाता है. मेरा जन्म वडनगर में हुआ, वहाँ हाटकेश्वर महादेव एक बहुत बड़ा तीर्थ क्षेत्र है. द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से सबसे पहला ज्योतिर्लिंग ‘सोमनाथ’ भी गुजरात की पावन धरती पर है, और उसके विकास में भी मेरी सीधी जिम्मेदारी है. इसके साथ ही, मेरे राजनीतिक क्षेत्र काशी विश्वनाथ महादेव के आशीर्वाद भी निरंतर मुझ पर बने रहे हैं.”

उन्होंने देश-विदेश में चल रही विभिन्न सांस्कृतिक पुनर्निर्माण परियोजनाओं से जुड़े रहने को भी अपनी किस्मत से जोड़ा. पीएम मोदी ने आगे कहा:

“चाहे केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हो, चाहे उज्जैन महाकाल लोक का पुनर्निर्माण हो या आज यहाँ पर आकर करीब 1000-1200 साल पुरानी ब्रह्मा, विष्णु, महेश की यादों से जुड़ी हुई हमारी सांस्कृतिक विरासत का पुनरुद्धार और उसके रिनोवेशन (जीर्णोद्धार) का काम प्रारंभ करने का सौभाग्य मुझे मिला हो मैं इसके लिए अपने आप को बहुत बड़ा भाग्यशाली मानता हूँ.”

व्यापार समेत हुए 20 बड़े समझौते

प्रधानमंत्री मोदी की यह तीन दिवसीय यात्रा भारत के लिए बड़ी उपलब्धियों से परिपूर्ण रही है. इस दौरान दोनों देशों के बीच कुल 20 द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. इनमें समुद्री सुरक्षा, रक्षा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) और डिजिटल भुगतान (UPI इंटीग्रेशन) जैसे कई महत्वपूर्ण और रणनीतिक क्षेत्र शामिल हैं. इन समझौतों का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी (Comprehensive Strategic Partnership) को नई गति देना और आपसी आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है.

भारत-इंडोनेशिया का मजबूत गठबंधन

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि भारत और इंडोनेशिया केवल समुद्री पड़ोसी ही नहीं हैं, बल्कि मजबूत रणनीतिक साझेदार भी हैं. दोनों वैश्विक नेताओं ने रक्षा और समुद्री सहयोग को और अधिक व्यापक व गहरा बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के दोस्त बनेंगे अखिलेश? 2027 से पहले सपा से आने लगी पॉजिटिव वाइब; समर्थन के लिए 3 शर्त

इसके साथ ही, दोनों देशों ने भारत की सुपरसोनिक क्रूज ‘ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली’ और ‘एयर-टू-एयर अस्त्र मिसाइल’ सहयोग समझौते के जरिए रक्षा सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का स्वागत किया. समुद्री क्षेत्र (मैरीटाइम सेक्टर) में भी दोनों देशों ने मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (MDA), समुद्री संपर्क (कनेक्टिविटी), तटीय निगरानी, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR), प्रदूषण नियंत्रण और खोज एवं बचाव (SAR) जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. दोनों नेताओं का दृढ़ मानना है कि यह आपसी सहयोग पूरे हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने में गेमचेंजर साबित होगा.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

11 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

18 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

20 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

22 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

28 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

29 minutes ago