देश

PM Modi के 4,078 दिन पूरे होने पर जदयू नेता KC Tyagi ने दी बधाई

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे होने पर खुशी जताई. उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी को कोटि-कोटि बधाई देना चाहूंगा. यह छोटी सी जगह से आकर इतने बड़े फलक पर अपनी ऐसी पहचान स्थापित करना, यह बहुत बड़ी बात है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए. इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

इस उपलब्धि के साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं; उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं.

वहीं, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मचे घमासान पर जेडीयू नेता ने कहा कि एक महीने का समय मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए सभी को दिया गया था. 99 फीसद लोगों ने अपना नाम इस सूची में अपना दर्ज करवा लिया है. वहीं, जिन लोगों का नाम इस सूची में नहीं जुड़ पाया है, उनका नाम भी महज एक महीने के अंदर जोड़ दिया जाएगा. मुझे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कोई शक नहीं है.

तेजस्वी यादव की ओर से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार का ऐलान किए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वो चुनाव का बहिष्कार करें या चुनाव में हिस्सा लें, लेकिन उनकी पराजय तय है. जनता के बीच में अब वो अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का पलड़ा अभी भी भारी है.

ये भी पढ़ें: ‘PM Modi के नेतृत्व में विश्व गुरु बने भारत’, मंत्री दारा सिंह बोले— चौहान समाज ने संकल्प लिया, यूपी में फिर भाजपा का परचम लहराएगा

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

7 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

8 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago