Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi के 4,078 दिन पूरे होने पर जदयू नेता KC Tyagi ने दी बधाई

जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री मोदी के 4,078 दिन पूरे होने पर बधाई दी. पीएम मोदी अब लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं. चुनाव, मतदाता सूची और तेजस्वी यादव पर भी बोले केसी त्यागी…

K. C. Tyagi

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे होने पर खुशी जताई. उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी को कोटि-कोटि बधाई देना चाहूंगा. यह छोटी सी जगह से आकर इतने बड़े फलक पर अपनी ऐसी पहचान स्थापित करना, यह बहुत बड़ी बात है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए. इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

इस उपलब्धि के साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं; उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं.

वहीं, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मचे घमासान पर जेडीयू नेता ने कहा कि एक महीने का समय मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए सभी को दिया गया था. 99 फीसद लोगों ने अपना नाम इस सूची में अपना दर्ज करवा लिया है. वहीं, जिन लोगों का नाम इस सूची में नहीं जुड़ पाया है, उनका नाम भी महज एक महीने के अंदर जोड़ दिया जाएगा. मुझे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कोई शक नहीं है.

तेजस्वी यादव की ओर से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार का ऐलान किए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वो चुनाव का बहिष्कार करें या चुनाव में हिस्सा लें, लेकिन उनकी पराजय तय है. जनता के बीच में अब वो अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का पलड़ा अभी भी भारी है.

ये भी पढ़ें: ‘PM Modi के नेतृत्व में विश्व गुरु बने भारत’, मंत्री दारा सिंह बोले— चौहान समाज ने संकल्प लिया, यूपी में फिर भाजपा का परचम लहराएगा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest